एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: 'द ओवल' के मैदान पर किस भारतीय ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, किसने लिए सर्वाधिक विकेट्स

IND vs ENG 5th Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने द ओवल पर 15 में से 2 टेस्ट जीते हैं. जानिए इस मैदान पर किस भारतीय खिलाड़ी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, किसने सबसे ज्यादा रन बनाए और सबसे ज्यादा विकेट लिए.

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल के मैदान पर आज से रोमांचक मुकाबला शुरू हो रहा है. शुभमन गिल एंड टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ी हुई है, इसलिए टीम इंडिया को इसमें हर हाल में जीत चाहिए. ड्रा के साथ भी इंग्लैंड सीरीज को जीत जाएगी. बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में ओली पोप इंग्लैंड टीम की कमान संभाल रहे हैं. जानिए लंदन के इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है, यहां किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

द ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

राहुल द्रविड़ 'द ओवल' के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने यहां 3 टेस्ट खेले हैं, जिनमें खेली 5 पारियों में उन्होंने 443 रन बनाए हैं. 'द वॉल' नाम से मशहूर द्रविड़ ने यहां 2 शतकीय और 1 अर्धशतकीय पारी खेली है.

द ओवल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

रवींद्र जडेजा द ओवल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने भी इससे पहले यहां पर 3 टेस्ट खेले हैं, जिनमें खेली 6 पारियों में उन्होंने कुल 15 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/73 का है. जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में भी खेलेंगे, उन्होंने इससे पहले चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था.

द ओवल में भारत का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर

2007 में टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर 664 रन बनाए थे, जो यहां भारत का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है. ये टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था.

द ओवल में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इससे पहले यहां पर 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 2 मैचों में जीत मिली है. भारत ने यहां पर कुल 6 टेस्ट हारे हैं. 5 बार इंग्लैंड ने और 1 बार ऑस्ट्रेलिया ने हराया है. भारत और इंग्लैंड के बीच यहां खेले गए 7 टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 के रिकार्ड्स (4 टेस्ट के बाद)

  • सबसे ज्यादा रन: शुभमन गिल- 8 पारियों में 722 रन
  • सबसे ज्यादा विकेट्स: बेन स्टोक्स- 8 पारियों में 17 विकेट्स
  • एक पारी में सबसे ज्यादा रन: शुभमन गिल- 269 रन (बर्मिंघम में)
  • एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट्स: मोहम्मद सिराज और आकाश दीप- 6-6 विकेट्स (बर्मिंघम में).

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
LIVE: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget