एक्सप्लोरर

IND vs ENG: लंच तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के बनाए 6 रन, भारत 365 रन पर आउट

भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 365 रन का स्कोर बनाया. फिलहाल अभी इंग्लैंड भारत से 154 रन पीछे है.

अहमदाबाद: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को टीम इंडिया पहली पारी में 365 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. जबकि मेहमान टीम ने लंच तक बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए. लंच के समय जाक क्रॉली पांच और डोमिनिक सिबली एक रन बनाकर खेल रहे थे. अभी इंग्लैंड भारत से 154 रन पीछे है.

इससे पहले भारतीय पारी में हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर 96 रन पर नाबाद रहे. सुंदर शतक से चार रन से चूक गए चूंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे और भारत ने 160 रन की अहम बढत ले ली. इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने चार और जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए.

भारत को 160 रनों की बढ़त भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 365 रन का स्कोर बनाया. भारत ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 205 रन पर समेटा था और इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 160 रनों की लीड हासिल कर ली है. भारत ने अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 294 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. सुंदर ने 60 और अक्षर पटेल ने अपनी पारी को 11 रन से आगे बढ़ाया.

दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तीसरे दिन के पहले सेशन में पहले दो घंटे तक भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया और आठवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी के सहारे भारत मजबूत बढ़त की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन तभी पटेल टीम के 365 के स्कोर पर दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए. उन्होंने 97 गेंदों पर पांच चौके और छक्का लगाया.

पटेल के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने एक ही ओवर में इशांत शर्मा (0) और मोहम्मद सिराज (0) को आउट करके भारत को उसकी पहली पारी में 365 रनों पर रोक दिया. सुंदर एक छोर पर नाबाद रहे, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरने के कारण वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके. उन्होंने 174 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 49, चेतेश्वर पुजारा ने 17, अजिंक्य रहाणे ने 27 और रविचंद्रन अश्विन ने 13 रन बनाए. वहीं, शुभमन गिल और कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हुए. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने चार और जेम्स एंडरसन ने तीन जबकि जैक लीच ने दो विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- Ind vs Eng: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव के साथ शिखर धवन की एक 'मुलाकात'

Ind vs Eng: पंत ने भारतीय जमीन पर जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक, सहवाग बोले- ये मेरा लड़का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget