एक्सप्लोरर

Ind vs Eng: पंत ने भारतीय जमीन पर जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक, सहवाग बोले- ये मेरा लड़का है

भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत में टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 101 रन की पारी खेली और अपने करियर का तीसरा शतक जड़ा.

अहमदाबाद: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारतीय जमीन पर अपना पहला शतक जड़ा है. पंत के टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक है, लेकिन उन्होंने भारतीय जमीन पर पहली बार टेस्ट में 100 रन बनाए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले सात मैचों में 97, नाबाद 89 और 91 रन बनाए और शतक से चूके थे. लेकिन इस बार उन्होंने अपना शतक पूरा किया. पंत के इस शॉट की भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने तारीफ की है. सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'एंडरसन की गेंद पर रिवर्स स्वीप और उसके बाद छक्के के साथ शतक. ये मेरा लड़का है.' वहीं भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पंत के रिवर्स स्वीप पर हैरानी जताई. भोगले ने कहा, 'मुझे नहीं लग रहा था कि पंत एंडरसन की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाएंगे.'
बता दें, पंत ने ही इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार पारी खेल भारत को मुसीबत से निकाला है. भारत ने एक समय चार विकेट गंवाकर 80 रन बनाए थे और पंत ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला. पंत ने इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट की गेंद पर छक्का लगाकर शतक ठोका. शतक बनाने के बाद पंत हालांकि ज्यादा देर नहीं टिक सके और आउट हो गए. ये पंत के टेस्ट करियर का तीसरा शतक है. इससे पहले पंत ने सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए टेस्ट में 114 रन बनाए थे जो उनका टेस्ट में पहला शतक था. इसके बाद उन्होंने जनवरी 2019 में सिडनी में ऑस्ट्रिलया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में नाबाद 159 रन बनाए थे जो उनके करियर का दूसरा शतक था. भारत को मिली 89 रनों की लीड ऋषभ पंत के शतक और वॉशिंगटन सुंदर के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को सात विकेट पर 294 रनों के स्कोर के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 202 रन बनाए थे. इस लिहाज से भारत को 89 रनों की लीड मिल चुकी है. स्टम्प्स तक सुंदर ने 117 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए थे जबकि अक्षर पटेल 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे. ये भी पढ़ें- IND Vs ENG: रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की तारीफ की, कहा- मैनेजमेंट को नहीं है कोई शिकायत IND Vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भड़के पूर्व कप्तान, बताया कहां हो रही है गलती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget