एक्सप्लोरर

लॉर्ड्स में पहली बार खेलेंगे शुभमन गिल, 1595 दिन बाद आया सबसे बड़ा सवाल; क्या टूटेगा 35 साल का रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd Test: शुभमन गिल ने पिछले दोनों टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की है. इस सीरीज में अभी तक 2 शतक और 1 दोहरा शतक लगा चुके गिल के सामने 1595 दिन बाद सबसे बड़ा सवाल आ गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं. इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान उन्होंने पहली पारी में ही शतक जड़ा, इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने दोहरा शतक (269) लगाया और दूसरी पारी में भी शतक (161) जड़कर इतिहास रच दिया. लेकिन अब 1595 दिन बाद जोफ्रा आर्चर टेस्ट खेलने जा रहे हैं, जो गिल के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं. क्या गिल ऐसे में 35 साल से चले आ रहे एक सिलसिले को रोक सकते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज, 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. शुभमन गिल का बल्ला खूब चल रहा है, 2 टेस्ट में अभी तक वह 585 रन बना चुके हैं. दूसरे टेस्ट में उन्होंने 430 रन बनाए थे, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर है. लेकिन तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर आ गए हैं, जो इतिहास में उनके लिए घातक साबित रहे हैं.

टेस्ट में शुभमन गिल बनाम जोफ्रा आर्चर

आर्चर ने फरवरी, 2021 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था. वह 4 साल बाद टेस्ट खेलने जा रहे हैं. आर्चर की वापसी से गिल भी परेशान होंगे. आर्चर ने आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था, और गिल को उन्ही ने आउट भी किया था.

गिल और आर्चर का टेस्ट में 28 गेंदों पर आमना सामना हुआ है, 2 बार आर्चर उन्हें आउट करने में सफल रहे हैं. गिल ने उनके सामने 18 रन बनाए हैं. ऐसे में 35 साल से लॉर्ड्स पर चले आ रहे एक सिलसिले को गिल कैसे तोड़ पाएंगे? ये बड़ा सवाल है.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पिछले 35 साल से ऐसा नहीं हुआ

इस मैदान पर पिछले 35 सालों से कोई भी भारतीय कप्तान 50 से अधिक रन नहीं बना पाया है, यही वो रिकॉर्ड है जिसकी बात कर रहे हैं. शुभमन गिल ने पिछले 2 टेस्ट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं तो उनसे उम्मीद है कि वो लॉर्ड्स पर चले आ रहे इस सिलसिले को भी तोड़ेंगे और एक बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन 1595 दिन बाद आर्चर के रूप में उनके सामने बड़ा सवाल आकर खड़ा हो गया, जिसका जवाब अभी तक तो उनके पास नहीं दिखा था.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शुभमन गिल का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आज शुभमन गिल पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ ये उनका 13वां और इंग्लैंड में छठा टेस्ट होगा. इससे पहले इंग्लैंड में गिल ने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 673 रन बनाए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने 12 टेस्ट की 22 पारियों में 58.85 की एवरेज से 1177 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट की डिटेल

  • तारीख- 10 से 14 जुलाई
  • टॉस का समय: दोपहर 3 बजे (भारतीय समयनुसार)
  • मैच का समय: दोपहर 3:30 बजे से (भारतीय समयनुसार)
  • लाइव प्रसारण: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी है, जोफ्रा आर्चर के रूप में मेजबान टीम ने 1 बदलाव किया है. जबकि टीम इंडिया टॉस के समय ही अपनी एकादश की घोषणा करेगी. जसप्रीत बुमराह तीसरा टेस्ट खेलेंगे, तो देखना होगा कि शुभमन गिल एंड टीम उनकी जगह किसे बाहर करती है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा रचेर, शोएब बशीर

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget