एक्सप्लोरर

IND vs ENG Lord's: शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 73 साल पुराना रिकॉर्ड, लॉर्ड्स पर अच्छे नहीं हैं टीम इंडिया के आंकड़े

India vs England: शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार नजर आए हैं, 4 पारियों में 2 शतक और एक दोहरा शतक जड़ चुके हैं. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वह 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

IND vs ENG Head to Head at Lord's Cricket Ground: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम के हौसले बुलंद हैं, जसप्रीत बुमराह के बिना भारत ने एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अब सीरीज का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 10 जुलाई से खेला जाएगा. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस ग्राउंड पर भारत की कई यादें जुड़ी हुई है. 1983 का वर्ल्ड कप, नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल भारत ने इसी ग्राउंड पर जीता था. यहां मिली पहली टेस्ट जीत भी यादगार रही.

भारतीय क्रिकेट टीम ने 1932 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट खेला था. 54 सालों बाद भारत को इस ग्राउंड पर पहली टेस्ट जीत मिली. कपिल देव की कप्तानी में 1986 में यहां भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था, उसमें रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, रोजर बिन्नी आदि दिग्गज शामिल थे. इसके बाद भारत इस ग्राउंड पर सिर्फ 2 टेस्ट ही और जीत पाया.

लॉर्ड्स पर भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड आंकड़े

  • कुल मैच- 19 
  • इंग्लैंड ने जीते- 12
  • भारत ने जीते-
  • ड्रा- 4

शुभमन गिल की नजर 73 साल पुराने रिकॉर्ड पर

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इस सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 269 रनों की ऐतिहासिक और दूसरी पारी में 161 रन जड़े थे. वह भारत के लिए एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (430) बनाने वाले बल्लेबाज बने. एजबेस्टन के बाद अब लॉर्ड्स पर भी गिल की निगाहें एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी. हालांकि इस रिकॉर्ड को गिल ही नहीं बल्कि ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल आदि कोई भी बल्लेबाज तोड़ सकता है.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी टेस्ट पारी 184 रनों की है, जो सलामी बल्लेबाज वीनू मांकड़ ने 1952 में खेली थी. आज तक कोई भारतीय इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है. लेकिन जिस तरह भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीरीज के शुरूआती दो मैचों में प्रदर्शन किया है, उससे लगता है कि ये रिकॉर्ड अब टूट सकता है.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

  • भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी पारी- 653/4 (1990)
  • भारत की सबसे बड़ी पारी- 454 (1990)
  • सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय- दिलीप वेंगसरकर (508 रन)
  • सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज- जो रुट (2022 रन)
  • सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय- बिशन सिंह बेदी (17 विकेट)
  • सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज- जेम्स एंडरसन (123)

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से शुरू होगा. भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा, 3:30 बजे से मैच शुरू होगा. भारत में इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6... 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान
6,6,6,6,6, 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान
IPL लाइव मैच में 'पर्ची' रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम
IPL लाइव मैच में 'पर्ची' रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम
एमएस धोनी के फैंस के लिए आई बुरी खबर, क्या हो गए IPL 2026 से बाहर? जानें ताजा अपडेट
एमएस धोनी के फैंस के लिए आई बुरी खबर, क्या हो गए IPL 2026 से बाहर? जानें ताजा अपडेट
Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई

वीडियोज

RSS पर उठे सवालों का जवाब देती दिखी संजय दत्त की ये controversial फिल्म
Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
IPL लाइव मैच में 'पर्ची' रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम
IPL लाइव मैच में 'पर्ची' रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम
Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
Embed widget