एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट के लिए टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर तय? इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs ENG 3rd Test: टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर में तीन नए खिलाड़ियों को जगह दे सकती है. सरफराज खान, रजत पाटीदार और ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है.

IND vs ENG 3rd Test Rajkot: टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स चोटिल हैं. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. रवींद्र जडेजा चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए मिडिल ऑर्डर के लिए तीन नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को मौका मिल सकता है. रजत पाटीदार पिछले मैच में खेल चुके हैं. वे तीसरे टेस्ट में भी खेल सकते हैं.

फॉर्म में चल रहे हैं सरफराज खान -

अगर भारतीय टीम सरफराज को प्लेइंग इलेवन में रखती है तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सरफराज फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक जड़ा था. सरफराज ने 161 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले एक पारी में 96 रन और दूसरी में 55 रन बनाए थे. सरफराज का डोमेस्टिक क्रिकेट में भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

दमदार हैं रजत पाटीदार -

रजत टीम इंडिया के लिए विशाखापट्टनम टेस्ट में खेले थे. लेकिन वे इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके. रजत पहली पारी में 32 रन और दूसरी पारी में 9 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो शतक जड़े थे. रजत ने एक पारी में 151 रन बनाए थे. वहीं इससे पहले 111 रनों की पारी खेली थी. रजत को टीम इंडिया एक बार फिर से मौका दे सकती है.

ध्रुव जुरेल को मिल सकता है टीम इंडिया का मौका -

ध्रुव का अब तक डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. वे इन दिनों खूब चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ध्रुव को डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने पिछले तीन मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं. ध्रुव ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 50 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले केरला के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था. वे इंडिया ए के लिए भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Ishan Kishan पर भड़के आकाश चोपड़ा! दे डाली चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से सीखने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget