एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को छोड़कर कहां चले गए जसप्रीत बुमराह? आखिर क्या हुआ, लोगों ने कहा, ये नहीं...

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज, 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह इससे पहले अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक स्पेशल जगह पहुंचे.

जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट में खेलेंगे, इसकी पुष्टि खुद शुभमन गिल ने दूसरा टेस्ट जीतने के बाद की थी. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बुमराह ने खूब पसीना भी बहाया, लेकिन तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले वह अपनी पत्नी संजना गणेशन और बेटे के साथ विंबलडन का मैच देखने पहुंचे. इस दौरान लोगों ने उनकी एक बात नोटिस की, जिसने उन्हें सभी से अलग बनाया.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज, 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी. दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल एंड टीम 2 स्पिनर्स के साथ उतरी थी, लेकिन लॉर्ड्स में वापस 1 स्पिनर्स के साथ टीम खेल सकती है. जसप्रीत बुमराह की वापसी तय हैं.

विंबलडन देखने पहुंचे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन और बेटे अंगद के साथ विंबलडन का मैच देखने पहुंचे. उनसे पहले उपकप्तान ऋषभ पंत भी विंबलडन देखने गए थे. विराट कोहली, अजिंक्य राहणे, दीपक चाहर, सूर्यकुमार यादव आदि क्रिकेटर्स भी विंबलडन में नजर आए.

सोशल मीडिया पर उनके लुक की भी खूब चर्चा हो रही है. बता दें कि अधिकतर विंबलडन देखने वाले दर्शक सूट बूट में आते हैं, सभी क्रिकेटर्स भी ऐसे ही लुक में नजर आएं. लेकिन जसप्रीत बुमराह सभी से अलग हाल्फ बाजू की शर्ट और जींस में पहुंचे.

लॉर्ड्स पर जसप्रीत बुमराह के आंकड़े

इससे पहले बुमराह ने इस ग्राउंड पर सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेला है, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने कुल 3 विकेट लिए थे. इंग्लैंड के खिलाफ वह अभी तक 15 टेस्ट की 28 पारियों में 65 विकेट ले चुके हैं. इस टीम के खिलाफ वह 4 बार फाइव विकेट हॉल कर चुके हैं.

वैसे लॉर्ड्स पर टीम इंडिया के आंकड़े अच्छे नहीं है. कुल 19 टेस्ट में से सिर्फ 3 बार ही भारत जीती है, जबकि 12 बार इंग्लिश टीम ने बाजी मारी है और 4 टेस्ट ड्रा हुए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां?

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. टॉस 3 बजे होगा, मैच 3:30 बजे से शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget