एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट से पहले अचानक इंग्लैंड पहुंचा टीम इंडिया का ये खतरनाक गेंदबाज, नेट पर बहाया पसीना; इंग्लैंड की अब खैर नहीं

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले शुभमन गिल एंड टीम के साथ नेट प्रैक्टिस पर एक और तेज गेंदबाज जुड़ा, जिसने जमकर पसीना बहाया.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास में दीपक चाहर भी शामिल हुए, उन्होंने नेट पर बल्लेबाजों को अभ्यास करवाया. चाहर को अभ्यास सत्र में शामिल करना शुभमन गिल एंड टीम के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है.

दीपक चाहर अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. ब्रैंडन मैक्कुलम ने भी पिच को लेकर मांग की थी कि यहां घांस होनी चाहिए, अच्छा बाउंस और स्विंग हो. टीम इंडिया भी आगे निकली और स्विंग के लिए पहचाने जाने वाले दीपक चाहर को अभ्यास सत्र में शामिल कर लिया, जो विंबलडन देखने इंग्लैंड गए हुए थे.

इंग्लैंड में अभी विंबलडन चल रहा है, जिसे देखने विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर्स वहां जा चुके हैं. ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे आदि कई भारतीय क्रिकेटर्स विंबलडन देखने गए थे. दीपक चाहर भी अपनी पत्नी के साथ विंबलडन देखने के लिए इंग्लैंड गए थे.

लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • इंग्लैंड बनाम भारत, लॉर्ड्स पर कुल 19 टेस्ट खेले जा चुके हैं
  • भारत ने सिर्फ 3 टेस्ट ही जीते हैं
  • मेजबान इंग्लैंड ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है
  • दोनों के बीच यहां कुल 4 टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुए हैं

तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल दूसरा टेस्ट जीतने के बाद पुष्टि कर चुके हैं कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स पर खेलेंगे, जिन्होंने एजबेस्टन में आराम लिया था. बता दें कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के सिर्फ 3 मैच खेलेंगे. लीड्स में वह पहला मैच खेल चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget