एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कौन जीतेगा वनडे सीरीज? आज होगा फैसला; जानें पॉसिबल प्लेइंग-11 से लेकर पिच और मौसम का हाल

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज (17 जुलाई) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

IND vs ENG 3rd ODI Match Preview: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. आज (17 जुलाई) इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच मैनचेस्टर शहर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford) पर दोपहर 3.30 पर शुरू होगा. इस मैदान पर पहले भी भारत और इंग्लैंड चार बार आमने-सामने हो चुकी है. इसमें तीन मैच में इंग्लैंड और एक मैच में भारत को जीत मिली है. 

भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीता था लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने बड़ी जीत दर्ज की थी. ऐसे में दोनों टीमें बराबरी की टक्कर वाली नजर आ रही हैं. भारत के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत का सफेद गेंद के साथ खराब फॉर्म चिंता का विषय हो सकता है. वहीं इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की फ्लॉप बल्लेबाजी परेशानी का सबब बनी हुई हैं. इन सब के बीच दोनों ओर से गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  

  • पिच का हाल: ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच इंग्लैंड में स्पिनर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ पिच मानी जाती है. यहां तेज गेंदबाजों को भी कुछ बाउंस मिलता है. ऐसे में गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार हैं. हालांकि यहां हुए पिछले 9 वनडे मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 6 बार 290+ का स्कोर खड़ा किया है.
  • मौसम का मिजाज: यूनाइटेड किंगडम के मौसम विभाग ने मैनचेस्टर में तापमान अधिक रहने की चेतावनी दी है. दिन में यह 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. ऐसे में यहां स्पिनर्स को और ज्यादा मदद मिल सकती है. मैच में बारिश की संभावना नहीं है.
  • टॉस का रोल: यहां पिछले 9 वनडे मैचों में 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. ऐसे में टॉस भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है.

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल.

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन और रीस टॉपली.

यह भी पढ़ें..

Virat Kohli & Babar Azam: बाबर आजम के ट्वीट पर बोले शाहिद अफरीदी- 'कोहली को अब तक रिप्लाई दे देना चाहिए था' 

IND vs ENG 3rd ODI: ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर तेज गेंदबाज रह सकते हैं हावी, मौसम से भी मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार
यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार
NZ वनडे सीरीज के लिए फिर बदली टीम इंडिया, BCCI ने प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए फिर बदली टीम इंडिया, BCCI का बड़ा ऐलान
'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget