एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

India tour of England: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला टेस्ट 20 जून से लीडस् के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी. पहला टेस्ट लीडस् के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. सीनियर टीम के साथ भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है, जिसकी कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में हैं. इस टीम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाजी की थी.

आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली इंडिया-19 टीम 24 जून से 23 जुलाई के बीच एक 50 ओवरों का वार्म-अप मैच, 5 युथ वनडे मैच और 2 मल्टी-डे मैच खेलेगी. लेकिन इस दौरे से पहले ही 2 खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर है, चोट के कारण वह बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

कौन हुआ बाहर, किसे मिला मौका

इंग्लैंड दौरे से पहले आदित्य राणा और खिलन पटेल चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दीपेश और नमन पुष्पक को शामिल किया है. ये दोनों खिलाड़ी इस दौरे के लिए स्टैंडबाय प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल थे. 

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि आदित्य को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी, उनके स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है. खिलन पटेल को बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कैंप के दौरान दाहिने पैर में चोट लगी.

आयुष म्हात्रे आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल थे, उन्हें शानदार प्रदर्शन के बाद अंडर-19 टीम की कप्तानी सौंपी गई. बता दें कि म्हात्रे ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन वह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए थे. गायकवाड़ के बाहर होने के बाद एमएस धोनी ने टीम की कमान संभाली थी, हालांकि वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम थी. म्हात्रे ने 7 पारियों में 240 रन बनाए थे.

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी इंग्लैंड दौरे में अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं, सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर होगी. उन्होंने आईपीएल में 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आईपीएल इतिहास में भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. राजस्थान के लिए खेले वैभव ने आईपीएल में 7 पारियों में 252 रन बनाए थे.

रिप्लेसमेंट के बाद इंडिया अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर. एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, दीपेश, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget