एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test Turning Point: भारी पड़ गई एक चूक, 1 सेकंड में तय हो गई भारत की हार; देखें मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

India vs England 1st Test: आखिरी दिन भी भारत ने मैच में पकड़ बनाए हुई थी, लेकिन बेन डकेट की 149 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. जानिए इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट.

IND vs ENG 1st Test Turning Point: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम लीड्स में जीत सकती थी, आखिरी दिन ओवरकास्ट कंडीशन भारतीय गेंदबाजों के पक्ष में थी लेकिन वह इसका फायदा उठा नहीं पाए. बेन डकेट ने 149 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. दो मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को कोई विकेट नहीं मिला. लेकिन हम आपको उस 1 सेकंड की गलती के बारे में बता रहे हैं, जो अगर नहीं हुई होती तो शायद नतीजा कुछ और होता.

भारत के बल्लेबाजों ने लीड्स में इतिहास रचा था, पहली बार हुआ था जब भारत की पारियों में 5 शतक आए हों. पहली पारी में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने सेंचुरी लगाई थी. दूसरी पारी में ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतक ठोका था. हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया, जिस कारण भारत एक बड़े टारगेट को सेट नहीं कर पाई. दूसरी पारी में भारत के आखिरी 6 विकेट सिर्फ 31 रन के अंदर गिर गए.

लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीतने के लिए 350 रन बनाने थे, जो ओवरकास्ट कंडीशन में आसान नहीं था. भारत को जीतने के लिए 10 विकेट चाहिए थे, लेकिन गेंदबाज असफल रहे और उन्हें फील्डर्स का भी साथ नहीं मिला.

क्या था टर्निंग पॉइंट

बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी की, इसके बाद डकेट ने 149 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. लेकिन ऐसा नहीं होता अगर यशस्वी जायसवाल वो कैच पकड़ लेते. जी हां, डकेट 97 के स्कोर पर खेल रहे थे तब मोहम्मद सिराज की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेला. गेंद हवा में गई और यशस्वी दौड़कर गेंद तक पहुंच भी गए. वह आगे डाइव लगाकर कैच पकड़ने गए, गेंद उनके हाथ में आ भी गई लेकिन झटक गई. इस पर सिराज भी बहुत गुस्सा हुए थे. 

जब यशस्वी जायसवाल ने कैच छोड़ा, तब भी इंग्लैंड को जीत के लिए 200 रन और चाहिए थे. ऐसे में अगर यशस्वी वो कैच पकड़ लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. क्योंकि इसके बाद बेन डकेट ने 52 रन और जोड़े.

लीड्स टेस्ट में हार का एक कारण भारत की खराब फील्डिंग भी रही, यशस्वी जायसवाल ने ही अकेले 4 कैच छोड़े. अन्य खिलाड़ियों से भी कई मिस फील्ड हुई. प्रसिद्ध कृष्णा से भी एक कैच छूटा, विकेट कीपर ऋषभ पंत ने भी कुछ मौके गंवाए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live
Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live
Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
Fatty Liver Disease: फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
Embed widget