एक्सप्लोरर

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने बैटिंग आर्डर को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कोहली की जगह कौन करेगा 4 नंबर पर बल्लेबाजी

IND vs ENG 1st Test: ऋषभ पंत ने प्रेस कांफ्रेंस में बैटिंग आर्डर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि विराट कोहली की जगह चौथे नंबर पर कौन खेलेगा और वह खुद किस क्रम में बल्लेबाजी करेंगे.

Rishabh Pant Press Conference: इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट शुक्रवार, 20 जून से लीडस् के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी (WTC 2025-27) के अगले चक्र की शुरुआत कर रही है. इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में आए उपकप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि विराट कोहली की जगह चौथे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा, उन्होंने बताया कि उनका बल्लेबाजी क्रम क्या होगा.

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 210 पारियां खेली, इसमें से 160 पारियों में उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की. एक दशक से भी अधिक समय से ये उनकी पोजीशन रही, लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद से बड़ा सवाल था कि इस क्रम में कौन खेलेगा. ऋषभ पंत ने इसका खुलासा प्रेस कांफ्रेंस में किया. 

शुभमन गिल लेंगे विराट की जगह!

पंत ने बताया कि कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. आपको बता दें कि शुभमन गिल ने अभी तक कुल 59 टेस्ट पारियां खेली हैं. 29 बार उन्होंने ओपनिंग की है और 30 बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है. ओपनिंग करते हुए उन्होंने 874 रन बनाए, जिसमे 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. जबकि तीसरे नंबर पर खेलते हुए उन्होंने 3 शतक और इतने ही अर्धशतक की मदद से 1019 रन बनाए. अब वो पहली बार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं.

5वें नंबर पर कौन

ऋषभ पंत ने अपनी बैटिंग आर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि वो पांचवे नंबर पर खेलेंगे. पंत की बात करें तो टेस्ट में वो 26 बार 5वें नंबर पर खेले, जिसमें उन्होंने 1301 रन बनाया. इस पोजीशन पर खेलते हुए उन्होंने 9 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

पूरी संभावना है कि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे. अभिमन्यु ईस्वरन की जगह साई सुदर्शन को पहले टेस्ट में खिलाया जा सकता है, अगर वह खेले तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. करुण नायर छठे नंबर पर आ सकते हैं. नितीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर को खिलाया जा सकता है.

IND vs ENG 1st टेस्ट का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

इंडिया बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का भारत में लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. 20 जून को शुरू हो रहे पहले टेस्ट में टॉस भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे होगा. प्रत्येक दिन 3:30 बजे से मैच शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget