एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 28 रन बनाकर भी जो रुट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, इस लिस्ट में बन गए नंबर-1

Joe Root Broke Sachin Tendulkar Record: इंग्लैंड की पहली पारी में जो रुट मात्र 28 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए. इस छोटी पारी में भी उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

IND vs ENG 1st Test: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले जो रुट जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए. रुट मात्र 28 रन बना पाए. ये 10वीं बार था जब टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने रुट को अपना शिकार बनाया. हालांकि इस छोटी सी पारी में भी उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

इससे पहले भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई थी, जबकि उम्मीद थी कि टीम 500 से ऊपर जाएगी. शुभमन गिल (147) के विकेट के बाद सभी बल्लेबाज 41 रनों के अंदर आउट हो गए. जहां एक समय स्कोर 430/3 था वहीं पूरी टीम 471 पर ढेर हो गई. हालांकि जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में विकेट दिलाकर शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन उसके बाद बेन डकेट और ओली पोप के बीच 122 रनों की साझेदारी हुई. डकेट (62) के आउट होने के बाद जो रुट क्रीज पर आए.

जो रुट ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

ओली पोप और रुट के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई. पोप ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले ही 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया. अगली ही गेंद पर बुमराह ने रुट को स्लिप में कैच आउट कराया. रुट ने 58 गेंदों में 28 रन बनाए. 

जो रुट भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 2011 में आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेला था.

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 17 मैचों में खेली 30 पारियों में 1575 रन बनाए, इसमें 4 शतक और 8 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. जो रुट की बात करें तो उन्होंने 2 रन बनाने के साथ ही सचिन को पीछे छोड़ दिया था. अब रुट के नाम इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 1602 रन हो गए हैं. इसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

तीसरे दिन भारत कर सकता है वापसी

लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज वापसी कर सकते हैं. मौसम रिपोर्ट के अनुसार हल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है, ऐसे में गेंद स्विंग होगी और इसका फायदा भारतीय गेंदबाज उठा सकते हैं. कल ऐसे ही मौसम की वजह से भारत के विकेट्स लगातार गिरे थे. अभी इंग्लैंड का स्कोर 209/3 है और वह 262 रन पीछे हैं. ओली पोप (100) और हैरी ब्रूक (00) तीसरे दिन की शुरुआत करेंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget