एक्सप्लोरर

IND vs ENG: आखिरी ओवर में हुआ फुल ड्रामा, जसप्रीत बुमराह से 3 बार हुई ये गलती, आउट करने के बाद भी नहीं मिला विकेट

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. सभी विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, हालांकि उनसे एक बड़ी गलती भी हुई जो टीम पर भारी पड़ सकती है.

Jasprit Bumrah Last Over: लीड्स में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. ओली पोप (100) और हैरी ब्रूक (0) जो रुट समेत सभी को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया, हालांकि आखिरी ओवर में उनसे बहुत बड़ी गलती हुई. उन्होंने इस ओवर में 3 नो बॉल डाली. इसमें से एक पर उन्हें बड़ा विकेट भी मिला. चलिए बताते हैं आखिरी ओवर में क्या कुछ हुआ.

इससे पहले भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई थी, जबकि एक समय पर स्कोर 430-3 था. जैसे ही शुभमन गिल आउट हुए, पूरी टीम बिखर गई. 41 रनों के अंदर आखिरी 7 विकेट गिर गए. कप्तान गिल समेत भारत के 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़े. इसके बाद गेंदबाजी में भी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की, जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली (4) को पहले ही ओवर में आउट किया.

जसप्रीत बुमराह के आखिरी ओवर 3 नो बॉल

दूसरे दिन का आखिरी ओवर कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह को थमाया, उम्मीद थी कि वह नए बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट करेंगे, उन्होंने ऐसा किया भी लेकिन ये नो बॉल हो गई. इस ओवर में बुमराह ने 3 नो बॉल डाली. 

ये पारी का 49वां और दिन का आखिरी ओवर था. तीसरी और चौथी गेंद जसप्रीत बुमराह ने नो बॉल डाली. चौथी बॉल उन्होंने दुबारा डाली और इस पर हैरी ब्रूक को आउट भी कर दिया. विकेट का ये सेलिब्रेशन मायूसी में बदल गया जब पता चला कि बुमराह की ये गेंद भी नो बॉल थी. 

2 कैच भी छूटे

भारत के लिए सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही अभी विकेट ले पाए हैं. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई मुश्किल नहीं हुई है. ऐसे में कहीं ये गलती भारी ना पड़ जाए, क्योंकि अभी तक इंग्लैंड ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है. ओली पोप (100) के शतक से पहले बेन डकेट ने 62 रनों की अच्छी पारी खेली थी. भारतीय खिलाड़ियों ने 2 कैच भी छोड़े हैं.

इंग्लैंड अभी 262 रन पीछे हैं, हालांकि आज तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. लीड्स में बादल छाए रहने का अनुमान है, इस कारण तेज गेंदबाजों को आज मदद मिल सकती है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget