एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Jasprit Bumrah Breaks Wasim Akram Record: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने तीनों विकेट चटकाए. उन्होंने अकरम का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

IND vs ENG 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली (4) को आउट किया. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड की पारी संभली, बेन डकेट और ओली पोप ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की. इसे भी बुमराह ने तोड़ा, उन्होंने डकेट (62) को बोल्ड किया. 

जसप्रीत बुमराह ने ही इंग्लैंड की पारी का तीसरा विकेट भी चटकाया, उन्होंने जो रुट (28) को टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार अपना शिकार बनाया. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. अभी वे भारत से 262 रन पीछे हैं.

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड

सेना देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज अब जसप्रीत बुमराह हैं. पहले ये रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम था, जिसे शनिवार को बुमराह ने तोड़ दिया. सेना देशों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया देश आते हैं.

जसप्रीत बुमराह के सेना देशों में 60 पारियों में 148 विकेट हो गए हैं. वसीम अकरम लिस्ट में पहले से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए, उन्होंने सेना देशों में खेली 55 पारियों में 146 विकेट चटकाए हैं. 141 विकेट के साथ लिस्ट में अनिल कुंबले तीसरे और 130 विकेट के साथ इशांत शर्मा चौथे नंबर पर हैं.

सेना देशों में जसप्रीत बुमराह के विकेट्स

  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ- 38 
  • इंग्लैंड के खिलाफ- 40 
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ- 6 
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ- 64

ओली पोप ने जड़ा शतक

ओली पोप ने शानदार शतक जड़ा है, वह अभी क्रीज पर मौजूद हैं और हैरी ब्रूक (0) के साथ तीसरे दिन की शुरुआत करेंगे. दूसरे दिन आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह को चौथा विकेट भी मिल गया था, उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट किया लेकिन ये नो बॉल थी और बल्लेबाज को जीवनदान मिल गया. इससे पहले भी भारतीय फील्डर्स ने 2 कैच छोड़े थे. 

आज तीसरे दिन लीड्स में बूंदा बांदी हो सकती है, ये भारत के पक्ष में जा सकता है. क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो बल्लेबाजी मुश्किल हो जाएगी, सीम देखने को मिलेगा, गेंद स्विंग होगी. यही कारण था कि भारत ने अपने आखिरी 7 विकेट 41 रन के अंदर गंवा दिए थे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget