एक्सप्लोरर

IND vs ENG पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन, टीम इंडिया को जीतने के लिए करने होंगे बस ये 3 काम

IND vs ENG 1st Test Day 5: आज भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का आखिरी दिन है. इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन और भारत को 10 विकेट चाहिए. इंडिया को जीतने के लिए ये 3 चीजें करनी होंगी.

India vs England 1st Test: लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जीत के लिए 350 रन और भारतीय क्रिकेट टीम को 10 विकेट चाहिए. 2018 से इंग्लैंड इस ग्राउंड पर कभी ड्रा भी नहीं खेली है, उसने सभी मैच जीते हैं. लेकिन शुभमन गिल एंड टीम इतिहास रच सकती है, जसप्रीत बुमराह पर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि वो इंग्लिश बल्लेबाजी को धराशाई कर सकते हैं. जानिए वो 3 कौन से काम हैं, जो आज जीत के लिए भारतीय प्लेयर्स को करने होंगे.

भारत ने पहली पारी में 371 और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे. दूसरी पारी में भी भारतीय टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज धराशाई हो गए. 333 पर 4 विकेट थे और अगले 6 विकेट 31 रन के अंदर गिर गए. भारत की दूसरी पारी 364 पर समाप्त हुई और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 का लक्ष्य मिला. 21 रन इंग्लैंड ने बना दिए हैं और अब पांचवे दिन उन्हें जीत के लिए 350 रन चाहिए. भारतीय गेंदबाजी पर अब सारा दारोमदार है.

जसप्रीत बुमराह को चाहिए अन्य गेंदबाजों का साथ

बुमराह ने पहली पारी में भी शानदार शुरुआत दिलाई थी, विकेट लिए थे लेकिन दूसरे एन्ड से उनका साथ कोई गेंदबाज नहीं दे रहा था और इसी वजह से इंग्लैंड की पारी भी 465 तक पहुंच गई थी. लेकिन आज बुमराह का साथ प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को भी देना होगा. अगर ये विकेट नहीं दिला पाए तो शुभमन गिल को जल्दी शार्दुल ठाकुर को गेंद देनी होगी, पिछली पारी में उनसे सिर्फ 6 ही ओवर डलवाए थे. प्रसिद्ध और सिराज पिछली पारी में काफी महंगे साबित हुए थे, उन्हें रनों को भी रोकना होगा और विकेट लेने होंगे. अकेले जसप्रीत बुमराह के दम पर जीतना मुश्किल होगा.

फील्डिंग में सुधार

भारत की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी फील्डिंग रही है, पिछली पारी में भारत के पास 6 नहीं बल्कि कम से कम 100 रन की बढ़त होती अगर फील्डिंग अच्छी रहती. भारतीय फील्डर्स ने उस पारी 5 कैच छोड़े थे, जो काफी महंगे भी साबित हुए. ऐसी गलती दूसरी पारी में नहीं होनी चाहिए, फील्डिंग स्तर को बेहतर करना ही होगा. न सिर्फ अच्छे कैच बल्कि डबल पर भी अंकुश लगाना होगा.

पहले सेशन में विकेट्स

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के आखिरी दिन पहला सेशन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होगा. जिसने इसमें बाजी मार ली, मानों मैच उसका हुआ. भारत को चाहिए कि पहले सेशन में कम से कम 3 विकेट तो जरूर आएं. गेंदबाजों का साथ वहां का मौसम दे सकता है क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार आज लीड्स में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं. हालांकि कल ऐसी ही परिस्थिति में केएल राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की थी, लेकिन बुमराह-सिराज को चाहिए कि इंग्लैंड के टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को टिकने न दिया जाए.

बुमराह के सामने जैक क्रॉली कल भी संघर्ष कर रहे थे, ऐसे में संभावना है कि भारतीय गेंदबाज जल्द ही उन्हें आउट कर देंगे. ओली पोप, जो रुट और बेन स्टोक्स आज सबसे महत्वूर्ण बल्लेबाज होंगे, इन्हे जल्द से जल्द आउट करना होगा.

कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर हो रही है. भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget