एक्सप्लोरर

Headingley Leeds Weather: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जानिए चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम; पिच पर क्या पड़ेगा असर

IND vs ENG 1st Test, Day 4 Weather Report: लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का आज चौथा दिन है. मौसम रिपोर्ट जो है, वो भारतीय टीम के लिए बिलकुल अच्छी नहीं है.

Headingley Leeds Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत ने पहली पारी में 471 और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए. भारत की दूसरी पारी जारी है और आज 23 जून को टेस्ट का चौथा दिन है. लेकिन आज सोमवार को लीड्स का मौसम मैच के अनुकूल नहीं है, जिसका पिच पर भी असर पड़ेगा.

लीड्स के समयनुसार मैच सुबह 11 बजे और भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इंग्लैंड में बादल छाए हुए हैं और मैच के समय बारिश होने का अनुमान 40 प्रतिशत है. यानी आज मैच में बारिश खलल जरूर डालेगी, लेकिन ये भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है.

हेडिंग्ले, लीड्स में 23 जून का मौसम

वेदर रिपोर्ट के अनुसार लीड्स में आज सुबह 11 बजे के करीब बारिश होने का अनुमान 40 प्रतिशत तक है. ह्यूमिडिटी 70 प्रतिशत और 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. पहले सेशन के अंतिम समय यानी 12:30 बजे के करीब हवाएं 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की संभावनाएं हैं. दूसरे सेशन में भी बारिश होने का अनुमान 20 प्रतिशत तक है, बूंदाबांदी रहेगी. तीसरे सेशन में भी बारिश खलल डाल सकती है.

पिच पर क्या पड़ेगा असर?

भारत ने पहली पारी में अपने 7 विकेट 41 रन के अंदर गंवाए थे, इसकी बड़ी वजह थी कि बादल छाए हुए थे, क्योंकि ऐसे मौसम में गेंद वहां अधिक सीम और स्विंग होती है. बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है और गेंदबाजों को हवाओं का भी फायदा मिलता है. ऐसे में मुश्किल भारतीय टीम के लिए होगी, जिन्हे आज बल्लेबाजी करनी है और उनका लक्ष्य पूरे दिन बल्लेबाजी करने का होगा.

चौथे दिन केएल राहुल (47) और शुभमन गिल (6) अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे. भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं, शुभमन गिल एंड टीम के पास 96 रनों की बढ़त है. भारत का लक्ष्य होगा कि इंग्लैंड को करीब 400 का टारगेट पांचवे दिन के लिए दिया जाए.

हालांकि इंग्लैंड का मौसम बदलते हुए समय भी नहीं लगता, बादल से घिरे हुए स्टेडियम में अगले ही पल धूप खिल जाती है और इंग्लैंड का मौसम इसके लिए जाना भी जाता है. अगर बारिश हुई या बादल रहे तो भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल होगी, लेकिन अगर धूप खिली रही और हवाएं तेज न चलें तो बल्लेबाजी इस पिच पर आसान रहेगी. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो, ये नेटवर्क किया गया था इस्तेमाल
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
Embed widget