एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने नागपुर वनडे मैच के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन, इस दिग्गज की वापसी

IND vs ENG 1st ODI Nagpur: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. जो रूट को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

IND vs ENG 1st ODI Nagpur: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इसके लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मौका दिया है. वहीं दिग्गज खिलाड़ी जो रूट की लंबे वक्त के बाद वापसी हुई है. रूट ने इंग्लैंड के लिए आखिरी वनडे नवंबर 2023 में खेला था. उन्होंने यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. अब उनकी वापसी हुई है.

इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को वनडे के लिए भी मौका दिया है. अगर नागपुर में गुरुवार को खेले जाने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन देखें तो ओपनर खिलाड़ी बेन डकेट और फिलिप साल्ट को मौका दिया गया है. साल्ट और डकेट वनडे में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. हैरी ब्रूक भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. 

लिविंगस्टन-बेथेल को भी मिला मौका -

लियाम लिविंगस्टन की वजह से इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत हो जाता है. वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. लिविंगस्टन 33 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 844 रन बनाए हैं. वे एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं. लिविंगस्टन ने ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए 21 वनडे विकेट भी झटके हैं. जैकब बेथेल को भी मौका मिला है. वे इंग्लैंड के लिए 8 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 4 विकेट लिए हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह -

भारत की प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को जगह मिल सकती है. अय्यर और राहुल हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में खेले थे. वाशिंगटन कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की जगह लगभग तय है. मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है.

भारत के खिलाफ नागपुर वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन - बेन डकेट, फिलिप साल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और साकिब महमूद

यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी अंपायर को मौका! ICC ने कैसे दे दिया भारत को झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget