एक्सप्लोरर

IND vs BAN: क्या अश्विन को है किसी साथी खिलाड़ी से दिक्कत? ट्वीट कर क्लियर किया सारा मामला

R Ashwin: आऱ अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन करने के बाद ट्विटर पर बड़ी बात कहते हुए कहा कि किसी भी साथी खिलाड़ी के साथ कोई दिक्कत नहीं है.

R Ashwin on Twitter: भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हरा दिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने आलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले गेंदबाजी में 6 विकेट हासिल किए, वहीं बल्ले से उन्होंने मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर 42 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. वहीं मैच के बाद अश्विन ने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी साथी खिलाड़ी के साथ कोई दिक्कत नहीं है.

अश्विन ने ट्विटर पर कही बड़ी बात
भारत के स्टार आलराउंडर रविचंद्रण अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद ट्विटर पर अपने पोस्ट में कहा कि खुद को ज्यादा सोचने वाला बताया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘ओवर थिकिंग एक ऐसी धारणा है जो मेरे पीछे तब से चल आ रही है जब से मैंने टीम इंडिया की जर्सी को गर्व के साथ पहना है. मैने इसके बारे में बहुत सोचा और मुझे विश्वास हुआ कि मुझे लोगों के दिमाग से इस शब्द को निकालने के लिए एक पीआर एक्सरसाइज पर गंभीरत से सोचना चाहिए था. हर इंसान का सफर खास होता है.

अश्विन ने इसके बाद कुल तीन पोस्ट किए वहीं उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में डिस्क्लेमर लिखकर कहा कि ‘मुझे किसी साथी खिलाड़ी के साथ कोई दिक्कत नहीं है. यह जवाब मेरे द्वारा पढ़े गए कुछ आर्टिकल्स के हैं. मुझे इसे समझने में 13 साल लग गए कि यह शब्द एक खतरा बना रहेगा और उम्मीद है कि इस थ्रेड को पढ़ने वाली किसी यंगस्टर को कुछ साल मिल सकते हैं.  

अश्विन ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रण अश्विन भारत के लिए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी की और टीम को संभालते हुए 42 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी के साथ ही अश्विन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज विंसटन बेंचामिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बेंचामिन ने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए थे. वहीं अश्विन ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अश्विन अब टेस्ट में 9वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए.

यह भी पढ़ें:

शेन वॉर्न के सम्मान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, दिग्गज क्रिकेटर के नाम पर दिया जाएगा यह अवार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूके
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान अर्धशतक से चूके

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget