एक्सप्लोरर

Ishan Kishan IND vs BAN: जब क्रिकेट की वजह से स्कूल से निकाले गए ईशान किशन, पढ़िए क्या था पूरा दिलचस्प किस्सा

IND vs BAN: ईशान किशन को क्रिकेट खेलने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था. आज उन्होंने वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया.

Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में उन्होंने 210 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. वह भारत की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं. इसके अलावा इस साल टीम इंडिया के पहले ओपनर हैं जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए शतक जड़ा. ईशान के लिए क्रिकेटर बनना आसान नहीं रहा. इसके लिए उन्हें स्कूल तक छोड़ना पड़ा. उन्हें क्रिकेट खेलने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था. लेकिन आज उसी ईशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. 

पढ़ाई दरकिनार कर क्रिकेट चुना

पटना से ताल्लुक रखने वाले ईशान किशन ने सात साल की उम्र में बल्ला थाम लिया. क्रिकेट के प्रति उनकी ऐसी दीवानगी थी कि वह खाना पानी भूल जाते थे. उनके क्रिकेट के प्रति प्यार को देख उनके टीचर काफी परेशान थे. क्लास में बार बार खड़ा किए जाने के बाद वह क्रिकेट मैदान पर जाने से नहीं चूकते. एक बार उनके टीचर ने उनसे परेशान होकर कहा कि पढ़ाई या क्रिकेट में से किसी एक को चुन लीजिए. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट चुना. ईशान को पढ़ाई छोड़ने का जरा भी मलाल नहीं था. उन्हें भरोसा था कि एक न एक दिन उनके बल्ले से रन जरूर निकलेंगे. उन्हें क्रिकेटर बनाने में उनके बड़े भाई राज किशन का सबसे ज्यादा योगदान है. 

सबसे तेज डबल सेंचुरी

ईशान किशन ने वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का करिश्मा किया है.  उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी 113 गेंद पर पूरी की. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. गेल ने साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ 138 बॉल पर दोहरा शतक जड़ा था. यह ओवर ऑल महिला और पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है. इसके अलावा वह सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा के बाद वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं. वह सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल, वीरेंद्र सहवाग क्रिस गेल और फखर जमान के बाद वनडे मे डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के सिर्फ सातवें बैटर हैं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: भारत ने वनडे फॉर्मेट में दर्ज की अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को 227 रनों से हराया

IND vs BAN: टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, तीसरे वनडे में 227 रनों से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget