एक्सप्लोरर

IND vs BAN: भारत ने वनडे फॉर्मेट में दर्ज की अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को 227 रनों से हराया

bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे मैच में 227 रनों से हरा दिया. यह भारत की वनडे में तीसरी सबसे बड़ी जीत है. हालांकि टीम इंडिया सीरीज 1-2 से हार गई है.

India vs Bangladesh 3rd ODI: भारत ने बांग्लादेश को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बुरी तरह हरा दिया. टीम इंडिया ने 227 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम के लिए ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा. जबकि विराट कोहली ने शतक लगाया. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने जलवा बिखेरा. हालांकि टीम इंडिया यह सीरीज 1-2 से हार गई. बांग्लादेश ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों में रोमांचक जीत दर्ज की. उसके लिए तीसरे मुकाबले में सबसे ज्यादा 43 रन शाकिब अल हसन ने बनाए. 

टीम इंडिया की वनडे फॉर्मेट में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है. भारत ने वनडे में सबसे बड़ी जीत बरमूडा पर 2007 में दर्ज की थी. इसमें उसने 257 रनों से जीत हासिल की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 256 रनों से हराया था. अब भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों से हराया.

182 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई बांग्लादेश की टीम 

टीम इंडिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम का पहला विकेट अनामुल हक के रूप में गिरा. वे 8 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान लिटन दास 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्का लगाया. शाकिब अल हसन ने 50 गेंदों में 43 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके लगाए. 

यासिर अली 25 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया. अफीफ हुसैन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मेहदी हसन 3 रन बनाकर आउट हुए. इबादत हुसैन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. मुस्तफिजुर रहमान 17 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. अंत में तस्कीन अहमद 16 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 2 छक्के लगाए. इस तरह बांग्लादेश की टीम 34 ओवरों में 182 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. उसने यह सीरीज 1-2 से जीत ली है. 

शार्दुल ने झटके 3 विकेट

शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 5 ओवरों में 30 रन देकर 3 विकेट झटके. अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 5 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. उमरान मलिक ने 8 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 53 रन देकर एक विकेट लिया. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. वाशिंगटन सुंदर ने एक ओवर में महज दो रन देकर एक विकेट लिया. मोहम्मद सिराज ने 5 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट लिया.

ईशान किशन का दोहरा शतक 

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 409 रन बनाए. इस दौरान ईशान किशन ने 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 131 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 10 छक्के लगाए. विराट कोहली ने 91 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए. कोहली ने इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए. ओपनर शिखर धवन 3 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 37 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक चक्का लगाया. अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए. 

फेल हुए बांग्लादेशी गेंदबाज

ईशान और कोहली के सामने बांग्लादेशी गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. हालांकि गेंदबाजों ने रन लुटाने के बावजूद विकेट लिए. टीम के लिए इबादत हुसैन ने 2 विकेट लिए. उन्होंने 9 ओवरों में 80 रन लुटाए. शाकिब ने 10 ओवरों में 68 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. तस्किन अहमद ने 9 ओवरों में 89 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं. मुस्तफिजुर और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: ईशान किशन ने दिलाई सहवाग की याद, भारत ने वनडे में बनाया चौथा सबसे बड़ा स्कोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget