एक्सप्लोरर

IND vs BAN 2nd T20: बांग्लादेश ने भारत को दिया 154 रनों का लक्ष्य, भारतीय फील्डिंग रही बेहद खराब

बांग्लादेश ने यहां भारत के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा है. भारतीय गेंदबाज यहां महंगे साबित हुए तो वहीं फील्डर्स ने भी ज्यादा कमाल नहीं किया.

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 154 रनों का लक्ष्य दिया है. राजकोट के मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन शुरू में ही ऐसा लगने लगा था कि ये फैसला गलत है. भारतीय गेंदबाज शुरू से ही महंगे साबित हुए और बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज रन बनाते गए. इस दौरान खलील अहमद और चहर ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और बांग्लादेश के बल्लेबाजों के सामने बेअसर दिखे. खलील अहमद को काफी रन पड़े और उन्हें दो ओवर करने के बाद ही हटा दिया गया. लेकिन वो अंत में वापस आए और फिर भी महंगे साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 44 रन दिए. मोहम्मद नईम और लिटन दास ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 36 और 29 रनों की पारी खेली. इस बीच भारतीय टीम की फील्डिंग बेहद खराब रही जहां टीम ने कई मौको पर रन दिए. टीम इंडिया के विकेटकीपर रिषभ पंत भी जल्दबाजी में गलती कर बैठे जहां उनके एक स्टम्पिंग को नॉटआउट दिया गया क्योंकि उन्होंने विकेट के आगे से गेंद पकड़ी थी. इसके बाद बल्लेबाजी करने पिछले मैच के हीरो रहे मुशफिकुर रहीम आए लेकिन उन्हें चहल ने 4 रन पर ही पवेलियन भेज दिया. इसके बाद कप्तान मोहमुदूल्लाह आए और सेट बल्लेबाज सौम्य सरकार के साथ मिलकर उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 12 ओवर के भीतर ही टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. लेकिन शॉट मारने के चक्कर में सरकार क्रीज के बाहर आए और पंत ने उन्हें चहल की गेंद पर स्टम्प आउट कर दिया. इसके बाद टीम के कप्तान का साथ देने आफिफ हुसैन आए लेकिन वो भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत तक मोहमुदूल्लाह ने भी लड़ने की कोशिश की लेकिन वो चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए उन्होंने 30 रनों की पारी खेली. अंत में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए. यहां चहल ने 2 विकेट और सुंदर, चाहर और खलील को 1-1 विकेट मिले.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget