एक्सप्लोरर

IND vs BAN 1st T20: सूर्या की कप्तानी में किसे-किसे मिलेगा मौका? जानें पिच-प्लेइंग 11 समेत ग्वालियर टी20 से जुड़ा सब कुछ

India vs Bangladesh Gwalior: भारत-बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में रविवार को मैच खेला जाएगा. ग्वालियर में नया स्टेडियम बना है. वहीं यह मैच आयोजित होगा.

India vs Bangladesh Gwalior: भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ग्वालियर में मैच खेलेगी. भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था. अब टी20 सीरीज की बारी है. अहम बात यह है कि ग्वालियर में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ टी20 मैच खेलेंगी. ग्वालियर में नया स्टेडियम तैयार हुआ है. यहीं मैच होना है. अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारत संजू सैमसन को विकेटकीपर के तौर पर मौका दे सकता है. अगर मौसम की बात करें तो बारिश की उम्मीद नहीं है.

बांग्लादेश के लिए टीम इंडिया के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में है. भारत पहले टी20 मैच के लिए अभिषेक शर्मा और सैमसन को ओपनिंग का मौका दे सकता है. रियान पराग और हार्दिक पांड्या की जगह लगभग तय है. रिंकू सिंह और शिवम दुबे को भी मौका मिल सकता है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है.

टीम इंडिया के पास है दमदार बॉलिंग अटैक -

भारत अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में रख सकता है. अर्शदीप कई मौकों पर घातक प्रदर्शन कर चुके हैं. उनके साथ-साथ मयंक यादव को भी मौका मिल सकता है. मयंक ने इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में तेज गेंदबाजी से सनसनी फैला दी थी. स्पिन रवि बिश्नोई की जगह लगभग तय है.

कब और कहां देख सकेंगे फ्री लाइव मैच -

भारत-बांग्लादेश का मैच ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. फैंस टीवी के साथ-साथ स्मार्टफोन पर भी मैच देख सकेंगे. यह मुकाबला जियो सिनेमा मोबाइल ऐप पर फ्री में देखा जा सकेगा. इसके साथ ही टीवी पर स्पोर्ट्स18 चैनल पर देखा जा सकेगा.

पिच और कैसा रहेगा मौसम -

ग्वालियर का मैदान नया है. लिहाजा अभी तक पिच रिपोर्ट को लेकर ऑफीशियल जानकारी नहीं आई है. अगर मौसम की बात करें तो रविवार को बारिश की उम्मीद नहीं है. वहीं औसत तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. लिहाजा खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.

भारत-बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन -

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयो, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब

यह भी पढ़ें : Irani Cup 2024 Tanush Kotian: विकेट भी लिए और शतक भी जड़ा, टीम इंडिया को मिलने वाला है नया अश्विन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget