एक्सप्लोरर

Irani Cup 2024 Tanush Kotian: विकेट भी लिए और शतक भी जड़ा, टीम इंडिया को मिलने वाला है नया अश्विन?

Irani Cup 2024 Tanush Kotian: तनुश कोटियन ने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया. उन्होंने इससे पहले रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विकेट भी लिया था.

Irani Cup 2024 Tanush Kotian: मुंबई ने ईरानी कप 2024 का खिताब जीत लिया है. उसने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ जीत दर्ज की. मुंबई के लिए इस मैच में तनुश कोटियन ने शानदार प्रदर्शन किया है. तनुश बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. वे मुंबई की दूसरी पारी में नंबर आठ पर बैटिंग करने आए थे. इस दौरान नाबाद शतक जड़ा, तनुश ने 140 गेंदों का सामना करते हुए 114 रन बनाए. वे टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन की जगह ले सकते हैं.

टीम इंडिया के दिग्गज ऑल राउंडर अश्विन कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. वे टेस्ट में बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखा चुके हैं. अश्विन ने शतक भी लगाया है. अब इसी तरह से तनुश कोटियन उबर रहे हैं. उन्होंने मुंबई के लिए ईरानी कप में ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिखाई है. 

तनुश ने नाबाद शतक के साथ झटके 3 विकेट -

मुंबई ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान के साथ 329 रन बनाए. इस दौरान तनुष ने 150 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 114 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया. तनुश ने बैटिंग के साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ 27 ओवरों में 101 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके साथ ही 2 मेडन ओवर भी निकाले.

तनुश का ऐसा रहा है डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्मेंस -

कोटियन ने अभी तक 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान 88 विकेट झटके हैं. उन्होंने 1451 रन भी बनाए हैं. तनुश ने 2 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 120 रन रहा है. तनुश ने लिस्ट ए के 19 मैचों में 20 विकेट लिए हैं. वहीं 24 घरेलू टी20 मैचों में 24 विकेट लिए हैं.

अश्विन की जगह क्यों ले सकते हैं तनुश कोटियन -

रविचंद्रन अश्विन 38 साल के हो चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए अभी तक 102 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 527 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 3423 रन भी बनाए हैं. अश्विन ने 6 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 124 रन रहा है. अश्विन बैटिंग के लिए लोवर ऑर्डर में ही आते हैं. तनुश की बात करें तो वे काफी युवा हैं. अगर तनुश का परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Irani Cup 2024: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने जीता ईरानी कप का खिताब, 27 सालों बाद किया कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
DPL 2026: नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget