एक्सप्लोरर

चेतेश्वर पुजारा ने मैदान पर दिखाया अपना दम, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इसलिए हैं सबसे अहम खिलाड़ी

टीम इंडिया 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस बार विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेलने वाले हैं.

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ शुरू होने जा रहा है. लेकिन फैंस को 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा को सबसे अहम खिलाड़ी माना जा रहा है. पुजारा पर सबकी नज़रें होने की एक वजह 2018-19 की सीरीज में उनका मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतना है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में 2-1 से मिली जीत में पुजारा ने बल्ले से अहम योगदान दिया था. पुजारा इस सीरीज में तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक की बदौलत 521 रन बनाने में कामयाब रहे थे. इस साल विराट कोहली के तीन टेस्ट में हिस्सा नहीं लेने की वजह से पुजारा पर सीनियर बल्लेबाज होने के नाते अतिरिक्त दवाब भी है.

इसी के मद्देनज़र पुजारा ने इस सीरीज की तैयारियों के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू क दी है. पुजारा ने नेट्स गेंदबाजों की गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया. इन नेट्स गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्चिन भी शामिल हैं, जो भारतीय टीम के साथ दौरा कर रहे हैं.

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पुजारा बैकफुट का अच्छा इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ भी रहे हैं.

बीसीसीआई ने लिखा, "इंतजार खत्म. चेतेश्वर पुजारा की नेट्स पर वापसी. उन्होंने फिर से वही करना शुरू कर दिया है, जो वो सबसे ज्यादा करना पसंद करते हैं. गेंदबाज भी लंबे समय तक के लिए तैयार."

बता दें कि भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा करीब दो महीने लंबा चलेगा. टेस्ट चैंपियनशिप में हाल ही में हुए बदलाव के वजह से भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम हो गई है.

IND Vs AUS: लंबे समय के बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं सहवाग, इस भूमिका में दिखाई देंगे

भारतीय टीम के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के ये दो खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1
दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1
इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget