एक्सप्लोरर

IND vs AUS: वर्ल्ड कप में 12 बार हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, कंगारुओं का पलड़ा रहा है भारी; जानें आज कौन जीतेगा बाजी

World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों में ऑलराउंडर्स की भरमार है. दोनों टीमों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी अच्छा संतुलन है. ऐसे में आज (8 अक्टूबर) का मुकाबला कड़ी टक्कर का हो सकता है.

IND vs AUS Match Prediction: वर्ल्ड कप 2023 में आज (8 अक्टूबर) मेजबान भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी. इस मैच से पहले यह दोनों टीमें 12 बार वर्ल्ड कप में टकरा चुकी हैं. इनमें 8 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई है. वहीं, 4 बार भारतीय टीम ने बाजी जीती है. हालांकि पुराने आंकड़े वर्तमान परिस्थितियों पर ज्यादा असर नहीं डालते हैं. वर्तमान में टीम इंडिया मजबूत है और वह घरेलू मैदान पर खेल रही है. ऐसे में इस मुकाबले में बाजी किसके हाथ लग सकती है, आइये जानते हैं...

  • ICC वनडे रैंकिंग्स में टीम इंडिया 116 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है. यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम 112 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है. यानी भारतीय टीम वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा बेहतर है.
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में वनडे सीरीज संपन्न हुई थी. उस सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से शिकस्त दी थी. सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के बावजूद भारत ने बड़ी आसानी से यह सीरीज जीती थी. ऐसे में वर्तमान में हेड टू हेड आंकड़े भारत के पक्ष में जा रहे हैं.
  • भारत वर्ल्ड कप 2023 का मेजबान देश है. ऐसे में घरेलू परिस्थितियां टीम को निश्चित तौर पर फायदा पहुंचाएंगी. टीम इंडिया को घर में मात देना किसी भी विपक्षी टीम के लिए आसान नहीं रहा है.
  • ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में भी कुछ आंकड़े है. जिस मैदान पर आज का मुकाबला खेला जाना है. वहां ऑस्ट्रेलिया पहले भी वर्ल्ड कप मुकाबले खेल चुकी है. चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने तीन वर्ल्ड कप मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है. इस मैदान पर वह टीम इंडिया को भी वर्ल्ड कप में पटखनी दे चुकी है.
  • वर्ल्ड कप 2019 के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे में 12 बार टकराई हैं. इन मुकाबलों में दोनों टीमों के हिस्से 6-6 जीत आई है. यानी मुकाबला बराबरी का रहा है.

...तो कौन मारेगा बाजी?
दोनों टीमों के पास ऑलराउंडर्स की भरमार है. इन टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा संतुलन भी है. क्षेत्ररक्षण के मामले में ऑस्ट्रेलिया थोड़ी बेहतर है तो स्पिन विभाग में टीम इंडिया ज्यादा प्रभावी है. ऐसे में कहना मुश्किल है कि बाजी किसके हाथ लगेगी. हालांकि घरेलू परिस्थितियां और वर्तमान फॉर्म टीम इंडिया को विजेता बनने की ओर इशारा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS, World Cup 2023: 12 साल बाद भारत की खिताब पर नजर, आज होगी अभियान की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget