एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने खुद माना, इसलिए टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया पर भारी पड़ेगी ऑस्ट्रेलिया

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी. लेकिन स्मिथ की वापसी और लाबुशेन के शानदार फॉर्म से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत हो गई है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच लिमिटिड ओवर सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया ने जहां टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया तो वहीं ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में शानदार वापसी करते हुए विराट की टीम ने 2-1 से मेजबान को मात दी. अब 17 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि टेस्ट सीरीज में इस बार आस्ट्रेलियाई टीम उनकी टीम के सामने काफी मुश्किलें खड़ी करेगी. उन्होंने कहा कि टीम को टेस्ट सीरीज में भी सीमित ओवरों की सीरीज जैसी ही प्रतिस्पर्धा दिखानी होगी.

विराट कोहली ने हालांकि माना है कि टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया को मात देने की काबिलियत है. कोहली ने कहा, "हमें प्रतिस्पर्धी होना होगा. इस बार वे एक मजबूत टीम है. हमें अपनी तरफ से अधिक प्रतिस्पर्धी होना होगा. हमारा मानना है कि हम इस लय को टेस्ट सीरीज में भी जारी रख सकते हैं."

पिछली बार रचा था इतिहास

भारत ने पिछली बार जब आस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो पहली बार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी. लेकिन उस समय डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ नहीं थे. कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करनी मुश्किल है, खासकर उनके स्तरीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ. उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों से ज्यादा आपको टेस्ट में अधिक अनुशासन दिखाने की जरूरत है.

विराट कोहली ने कहा, "हमें टेस्ट में भी उसी प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने की जरूरत है. मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज आपको टेस्ट में अधिक अनुशासन दिखाने की जरूरत है. लेकिन आपको आस्ट्रेलिया में खेलने से पहले यह समझना होगा कि जब भी आप को मौका मिलता है, तो आप वहां रन बना सकते हैं."

टीम इंडिया के लिए हालांकि टेस्ट सीरीज आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद इंडिया वापस लौट आएंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर अब भी सवाल कायम है, जबकि ईशांत शर्मा चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

IND vs AUS, Test Series Schedule: जानिए- कब, कहां, किस समय खेले जाएंगे टेस्ट सीरीज के मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget