एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन, जानें दिलचस्प आंकड़े

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 48 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे 29 मैचों में हार और सिर्फ सात मैचों में जीत मिली है. वहीं 12 मैच ड्रॉ रहे हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी टेस्ट क्रिकेट होता है, तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. रेड बॉल क्रिकेट में भारत के खिलाफ भले ही ऑस्ट्रेलिया हमेशा हावी रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से भारतीय टीम कंगारुओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है. भारत ने अपने पिछले दौरे पर भले ही ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में मात दी थी, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया से पार पाना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाला है. आइये जानें कि टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है और क्या कहते हैं आंकड़े.

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीन पर ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 48 टेस्ट खेले हैं. इसमें भारत को सिर्फ सात टेस्ट मैचों में जीत मिली है, वहीं 29 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. इस बीच 12 टेस्ट ड्रा भी रहे हैं. भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक बार टेस्ट सीरीज जीता है. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कंगारू टीम को 2-1 से मात दी थी. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला भारत एशिया का इकलौता देश है.

टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 98 टेस्ट खेले गए हैं. इसमें 42 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को और 28 टेस्ट मैचों में भारत को जीत मिली है. वहीं 27 टेस्ट ड्रा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक टेस्ट टाई भी रहा है. 1986 में चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया टेस्ट टाई रहा था. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ दो टेस्ट ही टाई हुए हैं.

एडिलेड में तीन शतक लगा चुके हैं किंग कोहली

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 17 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा, जो कि पिंक बॉल टेस्ट होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे. हालांकि, कोहली को एडिलेड का मैदान काफी भाता है. वह यहां तीन शतक लगा चुके हैं. एडिलेड में कोहली ने 71.83 की औसत से 431 रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर के नाम है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 टेस्ट में 55.00 की औसत से 3,630 रन बनाए हैं. वहीं वर्तमान क्रिकेटरों में चेतेश्वर पुजारा (1,622) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं.

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्तमान खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. स्मिथ के नाम भारत के खिलाफ 1,429 रन हैं.

नाथन ल्योन ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन ने लिए हैं. ल्योन के नाम भारत के खिलाफ 85 विकेट हैं. उनके बाद इस लिस्ट में ब्रेट ली (53) हैं.

वहीं भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आर अश्विन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. अश्विन ने कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में 77 विकेट झटके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12/198 रहा है.

यह भी पढ़ें- 

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची न्यूजीलैंड, जानें क्या है भारत की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
संजू सैमसन क्यों बोले- 'कोई मुझे नहीं बता सकता बल्लेबाजी कैसे करनी है’
संजू सैमसन क्यों बोले- 'कोई मुझे नहीं बता सकता बल्लेबाजी कैसे करनी है’

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget