एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रोहित टीम इंडिया से बाहर? खराब फॉर्म की वजह से इन कप्तानों को भी मिल चुकी है सजा

Rohit Sharma Sydney Test: एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. यह पहला मौका नहीं है जब कोई कप्तान खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर हुआ हो. ऐसा पहले भी हो चुका है.

Rohit Sharma Sydney Test: टीम इंडिया को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे. अब रोहित को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. रोहित से पहले और भी दिग्गज कप्तान हैं जो कि खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार से खेला जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. उन्हें आराम दिया जा सकता है. रोहित लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं किया है. अब उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया की कमान मिल सकती है.

जब खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेनेस -

रोहित से पहले और भी दिग्गज कप्तान हैं जो कि खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं. इनमें पहला नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक डेनेस का है. इंग्लैंड टीम 1974-75 में एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई. इंग्लैंड को शुरुआती तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ. इसके बाद मैनेजमेंट के साथ-साथ कप्तान डेनेस ने कठोर कदम उठाया. उन्होंने खराब फॉर्म से गुजर रहे खिलाड़ियों को बाहर किया. डेनेस खुद भी लिस्ट में शामिल थे. 

मिस्बाह से लेकर चंडीमल तक ये कप्तान भी टीम से हुए बाहर -

खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर होने वाले कप्तानों की लिस्ट में और भी दिग्गज शामिल हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक, श्रीलंकाई पूर्व कप्तान दिनेश चंडीमल, माइकल क्लार्क, ब्रैंडन मैक्कलम और एलिस्टर कुक भी टीम से बाहर बैठ चुके हैं. इस लिस्ट में अब रोहित का नाम भी जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे सिडनी टेस्ट, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका; जानें पांचवें टेस्ट के 3 बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget