एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सिडनी टेस्‍ट में रोहित शर्मा को 'आराम'? प्रसिद्ध कृष्णा को मौका; जानें पांचवें मैच के 3 बड़े अपडेट

IND vs AUS 5th Test: ऑस्ट्रेलिया से बड़ी खबर सामने आई है. कप्तान रोहित शर्मा पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे. वहीं आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. 

IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार, 3 जनवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. यह खबर भारतीय खेमे से है. कप्तान रोहित शर्मा सिडनी में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट नहीं खेलेंगे. इस मुकाबले से जुड़े 3 बड़े अपडेट सामने आए हैं. 

बता दें कि आकाशदीप चोटिल होने की वजह से सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की हिस्सा नहीं होंगे. आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. वह लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी करेंगे. इसके अलावा केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं रोहित की जगह टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है. 

यह पूरी तरह से साफ है कि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पांचवें टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे. तीन नंबर पर शुभमन गिल खेलते दिखेंगे. इसके बाद चार नंबर पर विराट कोहली और पांच नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलेंगे. 

सिडनी टेस्ट में भी टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ उतरेगी. ऐसे में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर दोनों अंतिम ग्यारह का हिस्सा रहेंगे. तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा एक्शन में दिखेंगे. 

एक बार फिर जसप्रीत बुमराह कप्तान

भारत इस सीरीज में जो एकमात्र टेस्ट जीता था, उसमें रोहित शर्मा नहीं खेले थे. तब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथ में कमान थी. अब रोहित पांचवा टेस्ट नहीं खेलेंगे तो ऐसे में बुमराह एक बार फिर कप्तानी करते दिखेंगे. बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से शिकस्त दी थी. बुमराह की कप्तानी में टीम ज्यादा संतुलित दिखी थी.

पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget