एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, T20 सीरीज से इसलिए हटे स्टार्क

IND Vs AUS: कमिंस की अनुपस्थिति में स्टार्क के पास ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी की कमान थी. लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते टी20 सीरीज से बाहर होने का फैसला किया है.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले दूसरे ट्वेंटी ट्वेंटी मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क अपने परिवार के एक सदस्य के बीमार होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कैनबरा से सिडनी नहीं पहुंचे. ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बैकअप के तौर पर पहले ही एंड्रयू टाई और डैनियल सैम्स मौजूद हैं. इन दोनों में से ही कोई एक खिलाड़ी प्लेइंग 11 में स्टार्क की जगह ले सकता है. मिशेल स्टार्क 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

शनिवार को ही स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम के बायो बबल से अलग हो गए थे. स्टार्क ने टीम मैनेजमेंट को अपने परिवार के एक सदस्य के बीमार होने की जानकारी दी. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ''परिवार से ज्यादा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं हैं और स्टार्क इस मामले में अलग कैसे हो सकते हैं.''

ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ी

ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने मुश्किल वक्त में स्टार्क का पूरा साथ देने की बात कही है. उन्होंने कहा, ''हम स्टार्क का पूरा साथ देंगे और स्टार्क जब भी दोबारा टीम के साथ जुड़ना चाहेगा हम लोग उसका स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे.''

बता दें कि स्टार्क के बाहर होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पैट कमिंस को टी20 सीरीज से आराम देने का फैसला किया था. इसके अलावा डेविड वार्नर और एश्टन एगर भी चोटिल होकर टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. पहले टी20 मुकाबले में कप्तान फिंच भी चोटिल हो गए हैं और उनका भी दूसरे मैच में खेलना तय नहीं है.

IND Vs AUS 2nd T20: हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलियाई टीम इसलिए है परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
PAK vs WI: 30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट... जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget