एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में फॉर्मेट के हिसाब से अभ्यास कर रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय 69 दिन के ऑस्ट्रेलियाई दौर पर है. आज अभ्यास के दूसरे दिन टीम इंडिया ने फॉर्मेट के मुताबिक ट्रेनिंग की.

India tour of Australia 2020: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौर पर है, जहां उसे तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. भारत की तीनों टीमें इस समय अभ्यास में जुटी हैं और खिलाड़ी फॉर्मेट के मुताबिक ही अभ्यास कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के कारण पूरी टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन में है. हालांकि, यहां खिलाड़ियों के क्वारंटीन के दौरान भी अभ्यास करने की छूट दी गई है. टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को फॉर्मेट के हिसाब से ट्रेनिंग करा रहा है.

भारतीय टीम ने आज जिम और रनिंग सेशन के बाद अभ्यास किया. टीम का यह अभ्यास का दूसरा दिन था. इससे पहले टीम ने शनिवार को भी अभ्यास किया था. आज पहली बार भारतीय टीम में चुने गए तेज गेंदबाज टी नटराजन भी नेट्स पर गेंदबाजी करते देखे गए.

टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी अभ्यास में शामिल थे, इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें लाल गेंद से कैच प्रैक्टिस कराई. वहीं जो खिलाड़ी वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा हैं उन्हें सफेद गेंद से कैच लेते हुए देखा गया.

बीसीसीआई ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा मनीष पांडे रनिंग करते हुए और सफेद गेंद से हाई कैच लेते हुए देखे जा सकते हैं. वहीं टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और सभी फॉर्मेट में टीम के कप्तान विराट कोहली को लाल गेंद से कैच लेते हुए देखा जा सकता है. भारतीच टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पुजारा के अलावा अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. वहीं रोहित शर्मा भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वह इस समय भारत में ही हैं और मांसपेशियों में खिंचाव को लेकर अपने रीहैब में लगे हैं. वह रीहैब पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय 69 दिन के ऑस्ट्रेलियाई दौर पर है. भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को पहले वनडे के साथ होगी. इसके बाद 29 नवंबर को दूसरा वनडे और 02 दिसंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा. वहीं 04 दिसंबर से 08 दिसंबर के बीच टी20 सीरीज़ खेली जाएगी. इसके बाद 17 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget