एक्सप्लोरर

Watch: सिडनी टेस्ट के पहले दिन की आखिरी गेंद पर गर्माया माहौल, जसप्रीत बुमराह ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

Jasprit Bumrah: भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सिडनी टेस्ट के पहले दिन की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को झटका देकर माहौल गर्मा दिया. तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है.

Jasprit Bumrah Last Ball Wicket Drama: सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. शुक्रवार (03 जनवरी) से शुरू हुए मुकाबले का पहला दिन काफी नाटकीय रहा. पहले दिन की आखिरी गेंद पर माहौल गर्मा गया. आखिरी गेंद से पहले कप्तान जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर सैम कोंस्टस के बीच बहस देखने को मिली. इस बहस के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की. तो आइए जानते हैं कि दिन की आखिरी गेंद का पूरा माजरा क्या है. 

दिन की आखिरी गेंद पर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा को आउट किया. इस विकेट के बाद भारतीय टीम ने जिस तरह का सेलिब्रेशन किया, वो वाकई देखने वाला था. ख्वाजा के विकेट बाद जो सेलिब्रेशन हुआ, उसके पीछे बहुत बड़ी वजह थी. 

हुआ दरअसल कुछ यूं, टीम इंडिया मुकाबले का पहला दिन खत्म होने से पहले कुछ देर पहले ही ऑलआउट हुई. फिर पहले पारी में बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से ओपनिंग की जिम्मेदारी उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टस ने संभाली. पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सैम कोंस्टस और जसप्रीत बुमराह के बीच कुछ बहस हुई. 

बुमराह और कोंस्टस के बीच बहस तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर हुई. उस वक्त कोंस्टस नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद थे. इसके बाद बुमराह ने ओवर की पांचवीं गेंद ख्वाजा को फेंकी, जिस पर कोई रन नहीं आया. फिर ओवर और दिन की आखिरी गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा को स्लिप के जरिए आउट कर पवेलियन भेज दिया. इक विकेट के बाद बुमराह सहित टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए कोंस्टस की तरफ आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

पहले दिन के बाद मुकाबले का हाल 

पहले दिन इंडिया पहली पारी में 185 रनों पर ऑलआउट हो गई. फिर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दिन खत्म होने तक 9/1 रन बोर्ड पर लगा लिए. अब ऑस्ट्रेलिया टीम 176 रनों से पीछे है. 

 

ये भी पढ़ें...

'ऑपरेशन' रोहित शर्मा! क्या है इसका 'काला सच'? दिग्गज ने पूछा सबसे बड़ा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

वीडियोज

Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
JEE Main 2026 Cut-off: कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
Embed widget