एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन' रोहित शर्मा! क्या है इसका 'काला सच'? दिग्गज ने पूछा सबसे बड़ा सवाल

Border Gavaskar Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर कर लिया है. इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है.

Sanjay Manjrekar Asks Why Rohit Sharma Out: सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा. यह झटका तब लगा था जब खबर आई कि कप्तान रोहित शर्मा निर्णायक मैच से बाहर हो गए हैं. यह खबर तक सही साबित हुई जब टॉस के दौरान रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह मैदान पर आए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत खेले जा रहे इस मैच में रोहित की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया, जबकि केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की.

रोहित शर्मा ने इस सीरीज में अब तक पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं, लेकिन उनके न खेलने के पीछे का कारण फैंस को साफ तौर पर नहीं बताया गया. टॉस के दौरान जब स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह मैदान पर आए तो फैंस के मन में सवाल उठा कि रोहित कहां हैं?

टॉस के वक्त जसप्रीत बुमराह ने कहा, "हमारे कप्तान ने आराम करने का फैसला किया है. यह हमारी टीम की एकता को दर्शाता है." हालांकि, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इस बात पर नाराजगी जताई कि टॉस के दौरान रोहित की गैरमौजूदगी पर स्पष्ट चर्चा क्यों नहीं हुई.

स्टार स्पोर्ट्स पर संजय मांजरेकर ने कहा, "मैं चकित हूं कि टॉस का संचालन कर रहे रवि शास्त्री ने इस पर सवाल क्यों नहीं किया. भारतीय क्रिकेट में यह गुप्त रवैया आम हो गया है. फैंस को सच बताना चाहिए. रोहित शर्मा ने 62 टेस्ट खेले हैं. जब वह अचानक बाहर होते हैं, तो फैंस जानना चाहते हैं कि क्या हुआ."

उन्होंने आगे कहा, "आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि रोहित ने आराम करने का फैसला किया है. लेकिन यह समझ से बाहर है. यह वही खिलाड़ी हैं जो पहले टेस्ट में नहीं खेले और न्यूजीलैंड सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला. अगर किसी को आराम की जरूरत है, तो वह बुमराह हैं, जो लगातार खेल रहे हैं."

संजय मांजरेकर ने कहा कि यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है. न सिर्फ बीजीटी को बरकरार रखने के लिए, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भी.

पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रहा है. भारत यह सीरीज नहीं जीत सकता. लेकिन वह पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रॉ करा सकता है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए सिर्फ आखिरी टेस्ट मैच जीतना या ड्रॉ कराना होगा. संजय मांजरेकर ने कहा, "हमारे क्रिकेटर्स शानदार हैं, लेकिन फैंस को सच बताने में हम अक्सर पीछे रह जाते हैं. यह गुप्तता भारतीय क्रिकेट संस्कृति की सबसे बड़ी समस्या है."

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: सिडनी में होगा पिंक टेस्ट, गुलाबी-गुलाबी हो जाएगा पूरा मैदान; जानें इसके पीछे छुपी फुल स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget