एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटना चाहेगा भारत, बुमराह-सिराज-आकाशदीप से उम्मीद

IND vs AUS 3rd Test Day 2 Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. पहले दिन केवल 13.2 ओवर का खेल हो पाया था.

IND vs AUS 3rd Test Day 2 Live Score Updates: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में खेला जा रहा है. जब भारत-ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार इस मैदान पर भिड़े थे तो ऋषभ पंत की 89 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 3 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का गाबा मैदान पर 28 सालों से चला आ रहा जीत का सिलसिला समाप्त हो गया था.

ब्रिसबेन टेस्ट में पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. अभी मैच शुरू ही हुआ था तभी बारिश ने दखल दिया था. पहले सेशन में महज 13.2 ओवर का खेल हो पाया, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए थे. उस्मान ख्वाजा ने 19 रन बना लिए थे और नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर खेल रहे थे. पहले दिन काफी बारिश हुई और मौसम के मिजाज को देखते हुए दूसरे दिन भी हल्की बारिश का अनुमान है.

चूंकि पहला दिन लगभग पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसलिए मैच में बचे चार दिनों का खेल तय समय से आधे घंटे पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. वहीं एक दिन में आमतौर पर 90 ओवर खेले जाते हैं, लेकिन अब प्रत्येक दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे.

बारिश के चलते मैदान की आउटफील्ड और पिच पर भी असर पड़ा होगा. ऐसे में परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम दूसरे दिन जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर समेटना चाहेगी. पहले दिन चाहे 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया, लेकिन हर्षित राणा की जगह आए आकाशदीप ने नई गेंद से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब चकमा दिया. इसलिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा आकाशदीप से भी भारतीय टीम को विकेटों की उम्मीद होगी. इस मैच में टीम इंडिया रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को लेकर आई है, लेकिन उनका प्रयोग किया जाना अभी बाकी है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड किसके नाम? शोएब अख्तर टॉप-5 में नहीं
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड किसके नाम? शोएब अख्तर टॉप-5 में नहीं
श्रीलंका के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया के काटे गए 10 रन, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
श्रीलंका के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया के काटे गए 10 रन, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
IND W Vs PAK W 2026: 'जब आप युवा दीप्ति और अब की अनुभवी दीप्ति पर गौर करते हैं तो...', दीप्ति शर्मा का ये बयान वायरल
'जब आप युवा दीप्ति और अब की अनुभवी दीप्ति पर गौर करते हैं तो...', दीप्ति शर्मा का ये बयान वायरल
IND A vs SL A: 143 पर गिरे 7 विकेट, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, लेकिन IPL के दो स्टार खिलाड़ियों ने मचाई धूम; श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाया
143 पर गिरे 7 विकेट, फिर IPL के दो स्टार खिलाड़ियों ने मचाई धूम; श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाया

वीडियोज

Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल अटैक से दहला यूक्रेन! | Zelenskyy | Kyiv Attack | Breaking
Pakistan Air Force Plane Crash: Pak वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत
Teacher Recruitment Scam Case में Abhishek Banerjee से पूछताछ | Bengal TMC News
Crude Price Crash: खत्म हो गया तेल संकट? जानिए एक्सपर्ट की राय | Middle East Crisis | Hormuz | Trump
Tata Cars खरीदनी है? जल्दी करें! 1 जुलाई से बढ़ेंगी कीमतें | #tata #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील से खुश हुआ भारत, प्रधानमंत्री मोदी बोले - 'मैं इस समझौते का...'
अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील से खुश हुआ भारत, प्रधानमंत्री मोदी बोले - 'मैं इस समझौते का...'
शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, '...तो मतलब साफ है, वहां पर सब कुछ ठीक नहीं'
शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, '...तो मतलब साफ है, वहां पर सब कुछ ठीक नहीं'
IND A vs SL A: 143 पर गिरे 7 विकेट, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, लेकिन IPL के दो स्टार खिलाड़ियों ने मचाई धूम; श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाया
143 पर गिरे 7 विकेट, फिर IPL के दो स्टार खिलाड़ियों ने मचाई धूम; श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाया
Cocktail 2 BO Day 1 Prediction: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की कैसी रहेगी शुरुआत? क्या टॉप 10 A रेटेड इंडियन ओपनर्स में कर पाएगी एंट्री? जानें- प्रीडिक्शन
'कॉकटेल 2' की कैसी रहेगी शुरुआत? क्या टॉप 10 A रेटेड इंडियन ओपनर्स में कर पाएगी एंट्री?
Explained: US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! भारत में कैसे दिन-ब-दिन सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल और सामान?
US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! कैसे भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और सामान
अमेरिका-ईरान डील के बीच होर्मुज पार करने जा रहा पहला जहाज दिशा, सस्ता हो गया कच्चा तेल
अमेरिका-ईरान डील के बीच होर्मुज पार करने जा रहा पहला जहाज दिशा, सस्ता हो गया कच्चा तेल
UP School Reopen 2026: गर्मी की छुट्टियां खत्म,उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक
गर्मी की छुट्टियां खत्म,उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक
TMC Crisis: TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
Embed widget