एक्सप्लोरर

IND vs AUS: क्यों सवालों के घेरे में आई इंदौर की पिच? जानिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ ने क्या कहा

India vs Australia: इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच सवालों के घेरे में आ गई है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ ने ऐसी पिच को टेस्ट मैच के लिए उपयुक्त नहीं बताया है.

Mark Waugh On Indore Pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत अपनी पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर ढेर हो गया. ऑस्ट्रेलिया की स्पिन बॉलिंग के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने आत्म-समर्पण कर दिया. भारत पहली पारी में इतने कम स्कोर पर ऑल आउट हो जाएगा इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन को पहले दिन 4.8 डिग्री पर टर्न मिला जो शायद आज तक किसी स्पिनर को नहीं मिला. कुल मिलाकर पहले दिन ही इंदौर की पिच सवालों के घेरे में आ गई है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने होल्कर स्टेडियम की पिच को लेकर सवाल उठाए हैं.

मार्क वॉ ने उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ इन दिनों फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हैं. वह इंदौर की पिच के व्यवहार से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. वह ऐसी पिच को टेस्ट मैच के लायक नहीं समझते. फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह पिच टेस्ट मैच के मानकों पर खरा नहीं उतरती है'. उनका इशारा साफ था कि होल्कर स्टेडियम की पिच टेस्ट मैच के लायक नहीं है. इस मैच में नाथन लियोन को 4.8 डिग्री पर टर्न मिलना चर्चा का विषय रहा है. भारत के पांच विकेट सिर्फ एक घंटे के खेल में गिर गए थे. कुल मिलाकर भारत ने पहले सेशन में 7 विकेट खोए थे.

नागपुर-दिल्ली की पिच पर भी उठे थे सवाल

इंदौर टेस्ट से पहले नागपुर और दिल्ली की पिच पर भी सवाल उठे थे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का कहना था कि भारत ने अपने अनुसार विकेट तैयार की है. क्योंकि यह दोनों टेस्ट मैच कम स्कोर वाले हुए थे. नागपुर में हुए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 177 और दूसरे इनिंग्स में 91 रन बना पाया था. जबकि दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 263 और दूसरी में 113 रन बनाए. इस दौरान कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि नागपुर और दिल्ली की पिच भी टेस्ट मैच के अनुकूल नहीं थी. आईसीसी ने इन दोनों पिच को लेकर बहुत औसत रेटिंग दी थी. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: भारत को पहले दिन ही मात देने वाले मैथ्यू कुह्नमैन कौन हैं? उनके बारे में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget