एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इंदौर में क्या रहेगा ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन? तीसरे टेस्ट से पहले कंगारुओं के सामने ये बड़ी चुनौतियां

Indore Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती परफेक्ट प्लेइंग-11 चुनना होगी.

Australia Playing11 Combination: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो मुकाबले पहले ही गंवा चुकी है, ऐसे में अगर उसे भारत को सीरीज जीतने से रोकना है तो हर हाल में इंदौर टेस्ट जीतना होगा. हालांकि इस मैच से पहले उसके पास अपने प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन को चुनना सबसे बड़ी चुनौती होगी.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और जोस हेजलवुड चोट के चलते स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. स्पिनर एश्टन एगर भी घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं. कप्तान पैट कमिंस और स्पिनर मिचेल स्वेप्सन भी निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं हालांकि माना जा रहा है कि यह दोनों खिलाड़ी तीसरे टेस्ट से पहले भारत वापस लौट आएंगे. 

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि कप्तान पैट कमिंस भारत वापसी की टिकट तो बुक करा चुके हैं लेकिन वह कब तक लौंटेंग और तीसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं है. टीम के एक और स्पिनर टोड मर्फी भी साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल बुरी तरह फंस गई है.

तीसरे टेस्ट से पहले क्यों फंसी हुई है ऑस्ट्रेलिया?
इंदौर में अब तक दो टेस्ट मैच हुए हैं. इन दो टेस्ट मैचों में स्पिनर्स का बोलबाला रहा है. यानी नागपुर और दिल्ली की तरह यहां भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने स्पिन गेंदबाजी का सामना सबसे ज्यादा मुश्किलें पैदा करेगा. उधर, ऑस्ट्रेलिया के पास अगर टोड मर्फी पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो नाथन लायन के अलावा उनके पास अन्य कोई अच्छा स्पिनर नहीं होगा. मैथ्यू कुह्नेमन दिल्ली टेस्ट में बेरंग रहे थे, मिचेल स्वेप्सन से भी ज्यादा बेहतर की उम्मीद नहीं है. ऐसे में संभव है कि ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज उतारना पड़े.

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छी बात यह होगी कि इस मुकाबले के लिए कैमरून ग्रीन पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं. ऐसे में वह कंगारु टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया टीम: उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और मैथ्यू कुह्नेमन.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: क्यों भारत में फुस्स हो गई दुनिया की नंबर वन टीम? जानें पहले दो टेस्ट में किस कारण हारी ऑस्ट्रेलिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा; अय्यर-ईशान क्रीज पर मौजूद
LIVE: वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा; अय्यर-ईशान क्रीज पर मौजूद
आज कितने बजे है ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान, एक ग्रुप में होगा भारत-पाकिस्तान?
आज कितने बजे है ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान, एक ग्रुप में होगा भारत-पाकिस्तान?
शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड
शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget