एक्सप्लोरर

IND vs AUS: घर वापस लौट रहे खिलाड़ी, फिर भी इंदौर टेस्ट जीत सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम? जानिए क्यों और कैसे

Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में कंगारू टीम तमाम मुश्किलों के बीच वापसी कर सकती है. यहां बहुत कुछ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर निर्भर करेगा.

IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जाना है. चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे टेस्ट से पहले कुछ मुश्किलों का सामना कर रही है. दरअसल, इस टीम के दो खिलाड़ी चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं. स्पिनर एश्टन एगर भी घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं. कुछ और खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं. हालांकि इन सब के बावजूद यह टीम इंदौर टेस्ट में भारत को शिकस्त दे सकती है.

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट स्क्वाड से डेविड वॉर्नर, जोस हेजलवुड और एश्टन एगर बाहर हुए हैं. हेजलवुड और एगर तो वैसे भी पिछले दो टेस्ट मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे, वहीं वॉर्नर दोनों टेस्ट में फ्लॉप रहे थे. ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया लौटने से कंगारू टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्वेप्सन निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं और जल्द ही वापस भारत आ रहे हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को प्लेइंग-11 चुनने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी क्योंकि उसके पास पर्याप्त विकल्प हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां एक अच्छी बात यह भी है कि मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन तीसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं. ऐसे में यह टीम पिछले दो टेस्ट के मुकाबले और मजबूत नजर आ सकती है.

इंदौर टेस्ट कैसे जीत सकती है ऑस्ट्रेलिया?
नागपुर और दिल्ली में हुए पिछले दो टेस्ट की तरह ही इंदौर में भी स्पिन विकेट होने की उम्मीद है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह परेशानी का सबब तो है लेकिन पिछले दो टेस्ट मैचों से इस टीम ने काफी कुछ सीखा है और संभवतः इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बाउंस बैक कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया के पास टॉप-7 में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ी पारियां खेल सकते हैं. ख्वाजा, स्मिथ, लाबुशेन, ट्रेविस हेड और पीटर हैंड्सकॉम्ब में से एकाध बल्लेबाज की ओर से भी शतकीय पारी आ जाती है तो ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में पकड़ बना सकती है.

एक पहलू यह भी है कि भारत के टॉप ऑर्डर में नियमितता की कमी नजर आई है. पिछले दोनों टेस्टों में अश्विन-जडेजा और अक्षर की बल्लेबाजी ने भारत को बचाया है. लेकिन इंदौर में निश्चित तौर पर कंगारू गेंदबाजों ने इस तिकड़ी को पवेलियन भेजने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर ली होगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की वापसी की उम्मीद की जा सकती है.

फिर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी अब भारतीय विकटों को अच्छे से समझ गए होंगे, ऐसे में उनके लिए इंदौर की पिच नई नहीं होगी. ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक या दो बड़ी पारियां आ जाती हैं तो भारतीय टीम मुश्किल में फंस सकती है.

यह भी पढ़ें...

Sania Mirza Retirement: 22 साल के करियर में 6 ग्रैंड स्लैम और 44 WTA टाइटल्स, ऐसा रहा है सानिया मिर्जा का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget