एक्सप्लोरर
Sania Mirza Retirement: 22 साल के करियर में 6 ग्रैंड स्लैम और 44 WTA टाइटल्स, ऐसा रहा है सानिया मिर्जा का सफर
Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने मंगलवार (21 फरवरी) को अपने करियर का आखिरी मैच खेला. वह अब प्रोफेशनल टेनिस में रैकेट थामे नजर नहीं आएंगी. अपने इस 22 साल के करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं.
सानिया मिर्जा (फाइल फोटो)
1/7

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने काफी पहले ही यह एलान कर दिया था कि दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा. मंगलवार (21 जनवरी) को इस चैंपियनशिप के पहले राउंड में ही हारकर वह टूर्नामेंट में बाहर होने के साथ-साथ हमेशा के लिए टेनिस कोर्ट से भी बाहर हो गईं. यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला था. इस मैच में मिर्जा और उनकी अमेरिकन जोड़ीदार मैडिसन कीज को रशिया की वेरोनिका कुदेरमेटोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा ने 6-4, 6-0 से हराया.
2/7

सानिया मिर्जा ने साल 2001 में इंडिया के ITF टूर्नामेंट के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद अगले 22 साल तक उन्होंने टेनिस की दुनिया में खूब रंग जमाया. वह भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी रही हैं.
Published at : 22 Feb 2023 11:05 AM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























