एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टी20 में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बने

Prasidh Krishna: भारत के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके कारण टीम इंडिया को हार का भी सामना करना पड़ा.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार, 28 नवंबर को गुवाहाटी के क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ एक बार फिर ग्लेन मैक्सवेल का तूफाफ देखने को मिला, और उन्होंने भारत के मुंह से जीत छीन ली.

सबसे मंहगे गेंदबाज बने प्रसिद्ध कृष्णा

मैक्सवेल ने 48 गेंदों में 104 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके जरिए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 225 रन बना लिए, और 5 विकेट से मैच जीत लिया. इस दौरान मैक्सवेल ने भारत के लगभग सभी गेंदबाजों की पिटाई की, लेकिन सबसे ज्यादा रन सबसे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच में कुल 4 ओवर किए, और 68 रन देकर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा का इकोनॉमी रेट 17.00 का था. इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ.

प्रसिद्ध से पहले यह रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाद युजवेंद्र चहल के नाम पर था. चहल ने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर 4 ओवर में कुल 64 रन खर्च किए थे, और एक भी विकेट हासिल नहीं किया था. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 16.00 का था. इस लिस्ट में तीसरा नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है, जिन्होंने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर ही 4 ओवर में 15.50 की इकोनॉमी रेट से कुल 62 रन खर्च किए थे, और 2 विकेट भी चटकाए थे. ये तीनों भारतीय गेंदबाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज हैं.

गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ी मैक्सवेल की सेंचुरी

बहरहाल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टी20 मैच की बात करें तो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 57 गेंदों पर 215.79 की स्ट्राइक रेट से कुल 123 रनों की एक शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 7 छक्के शामिल थे. हालांकि, मैक्सेवल की शतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया को अंत में जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें: धोनी से लेकर वॉर्नर तक, किसके लिए आखिरी सीज़न साबित होगा IPL 2024

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

India-Russia Mega Defense Deal! India को मिलेगी Russia की Nuclear-Powered Submarine
'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की China में गूंज, जानें क्या कहा?
सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Border 2 Teaser: सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
Vladimir Putin India Visit: पुतिन भारत में तो कौन ले रहा यूक्रेन जंग के फैसले, किसके पास यह जिम्मेदारी?
पुतिन भारत में तो कौन ले रहा यूक्रेन जंग के फैसले, किसके पास यह जिम्मेदारी?
UPPCS ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश
UPPCS ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश
Embed widget