एक्सप्लोरर

Ind vs Aus, 2nd Test: शतकवीर अजिंक्य रहाणे ने अपने नाम दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे मेलबर्न में शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले वीनू मांकड ने भारत के लिए बतौर कप्तान मेलबर्न में शतक लगाया था.

Boxing day test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. रहाणे ने 198 गेंदो में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले. इसके साथ ही रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

दरअसल, रहाणे मेलबर्न में शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले वीनू मांकड ने भारत के लिए बतौर कप्तान मेलबर्न में शतक लगाया था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अलग-अलग मैदानों पर शतक जड़ने के मामले में रहाणे भारत के 12वें कप्तान भी बने. वहीं टेस्ट क्रिकेट में रहाणे का ये 12वां शतक है.

रहाणे ने खेली कप्तानी पारी

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के नाम रहा था. भारत ने पहले दिन के 36/1 के स्कोर में 25 रन ही जोड़े थे कि शानदार टच में दिख रहे शुभमन गिल 45 रनों के निजी स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर टिम पेन को कैच दे बैठे. इसके तुरंत बाद चेतेश्वर पुजारा भी 17 रन बनाकर चलते बने. उन्हें भी पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा.

63 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद रहाणे और हनुमा विहारी के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन विहारी 21 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए. इसके बाद ऋषभ पंत ने 29 रनों की शानदार पारी खेली और रहाणे के साथ 57 रनों की साझेदारी की.

एक तरफ जहां बल्लेबाज सेट होने के बाद अपना विकेट गवां रहे थे, वहीं रहाणे एक छोर पर डटे रहे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया. रहाणे ने 198 गेंदो में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले. इसके अलावा रविंद्र जेडजा ने भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. वह 104 गेंदो में 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 82 रनों की बढ़त ले ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget