एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd ODI: रोहित शर्मा की वापसी पर किसे होना पड़ेगा बाहर? मैच से पहले जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में संभावित बदलाव

IND vs AUS Possible Playing-11: विशाखापट्टनम में आज होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में दोनों टीमों में दो-दो बदलाव के आसार हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (19 मार्च) खेला जाएगा. दोपहर 1.30 बजे विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी एक बार रोहित शर्मा के हाथों में होगी. पहले वनडे के लिए वह उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी.

रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी से संभवतः ईशान किशन पर गाज गिर सकती है. उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ सकता है. इस साल हुए सभी चार वनडे मैचों में वह पूरी तरह बेरंग रहे हैं. शार्दुल ठाकुर को भी बेंच पर बैठाया जा सकता है. पिछले मैच में उनसे केवल दो ओवर कराए गए थे, उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि विशाखापट्टनम की पिच कुछ हद तक स्पिन फ्रेंडली हो सकती है.

एलेक्स कैरी और वॉर्नर की हो सकती है एंट्री
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में भी दो बदलाव संभावित हैं. पिछले मैच में डेविड वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर थे, वहीं एलेक्स कैरी को भी बुखार था. अब यह दोनों फिट बताए जा रहे हैं. ऐसे में लाबुशेन की जगह वॉर्नर को मौका दिया जा सकता है. वहीं, एलेक्स कैरी को जोश इंगलिस के स्थान पर खिलाया जा सकता है.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शामी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी, एडम जम्पा, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: 'जब पाकिस्तान में वहां के लोग ही सुरक्षित नहीं है तो...' एशिया कप मेजबानी विवाद पर हरभजन की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget