एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st T20: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज का आज से आगाज, जानें पहले मैच में कैसी होगी पिच और प्लेइंग-11

IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा.

IND vs AUS Match Preview:  भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज (20 सितंबर) से शुरू हो रही है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के नजरिए से यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है. टीम इंडिया (Team India) की कोशिश यहां अपनी परफेक्ट प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन खोजने पर होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने वर्ल्ड कप टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच आज मोहाली में शाम 7.00 बजे मैच शुरू होगा. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हिस्से 9 मैच आए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमें आखिरी बार दिसंबर 2020 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टकराई थीं, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 12 रन से हराया था, हालांकि यह मैच जिस सीरीज का हिस्सा था, वह सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीती थी.

आज कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां 2018 से लेकर अब तक हुए 11 मैचों में 7 बार चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली है. यानी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना बेहतर हो सकता है. मौसम की बात करें तो मोहाली में बादल छाए रहेंगे. बारिश के भी 25% आसार जताए गए हैं.

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11? 

  • टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह. 
  • ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), जोस इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, सीन एबॉट.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे विराट कोहली, पैट कमिंस ने खुद कही यह बात

Pakistan T20 WC Squad: 'उसे टीम में चुना गया क्योंकि रमीज़ राजा उसे पसंद करते हैं', पूर्व पाक क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget