एक्सप्लोरर

आखिरकार चल गया 'कप्तान साहब' का बल्ला, आखरी चांस पर इंग्लैंड में दिखाया दम; ठोका दमदार अर्धशतक

Ind vs Eng Test Captain: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है. इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच टेस्ट मैच चल रहा है, जिसमें कप्तान के बल्ले से अर्धशतक लगा है.

Ind A vs Eng Lions: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है. ये सीरीज इंग्लैंड में 20 जून से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम पहुंच गई है. इससे पहले भारत की ए टीम, इंग्लैंड लॉयंस के साथ प्रैक्टिस मैच खेल रही है, जिसके भारतीय टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का बल्ला भी चलता नजर आ रहा है. पिछले मैच में अभिमन्यु का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन दूसरे मैच में टीम के कप्तान ने अर्धशतक लगाकर शानदार पारी खेली.

टीम इंडिया के कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय ए टीम के कप्तान बनाए गए हैं. दूसरे टेस्ट मैच की पहली इनिंग में अभिमन्यु 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं दूसरी इनिंग में कप्तान के बल्ले से रन निकले हैं. अभिमन्यु ईश्वरन ने दूसरी इनिंग में 92 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली है. भारतीय टीम इस मैच में मजबूत स्थिति में बनी हुई है.

टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 327 रनों पर ऑल आउट हो गई. दूसरी इनिंग में भारत का स्कोर 79 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन हो गया है. भारतीय टीम इस वक्त मैच में 373 रनों से आगे है.

20 जून से खेला जाएगा पहला मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की सीनियर टीमों के बीच पहला मैच 20 जून से शुरू होगा. इसके लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. भारत की टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. इंग्लैंड दौरे से ही गिल अपनी कप्तानी की शुरुआत करने वाले हैं. वहीं ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान हैं.

यह भी पढ़ें

Indian vs England: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, ईश्वरन और राहुल ने ठोके अर्धशतक, टीम इंडिया की 184 रनों की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget