एक्सप्लोरर

Indian vs England: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, ईश्वरन और राहुल ने ठोके अर्धशतक, टीम इंडिया की 184 रनों की बढ़त

Indian vs England: खलील ने 55वें ओवर में कप्तान रेव को करुण नायर के हाथों कैच कराया और फिर अगली गेंद पर यॉर्कर पर जॉर्ज हिल (00) को बोल्ड किया.

Indian vs England: कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और लोकेश राहुल के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरी पारी में चार विकेट पर 163 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 184 रन तक पहुंचाया.

ईश्वरन (80 रन, 92 गेंद, 10 चौके) और राहुल (51 रन, 64 गेंद, नौ चौकों) ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की. दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल छह जबकि नितीश कुमार रेड्डी एक रन बनाकर खेल रहे थे.

इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (70 रन पर चार विकेट) के चार विकेट से भारत ए ने इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर समेटकर पहली पारी के आधार पर 21 रन की बढ़त बनाई. भारत ए ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे.

दूसरी पारी में भारत ए की शुरुआत खराब रही और यशस्वी जायसवाल 12 गेंद में पांच रन बनाने के बाद जॉर्ज हिल (18 रन पर एक विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर जेम्स रेव को कैच दे बैठे.

ईश्वरन और पहली पारी में शतक जड़ने वाले राहुल ने इसके बाद पारी को संभाला. राहुल ने क्रिस वोक्स (31 रन पर दो विकेट) के लगातार ओवरों में चौके मारे जबकि ईश्वरन ने जोश टंग पर लगातार दो चौके जड़े.

ईश्वरन ने जॉर्ज हिल पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.

राहुल ने एडी जैक (35 रन पर एक विकेट) पर चौके के साथ 61 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन दो गेंद बाद इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर जोश टंग को कैच दे बैठे.

भारत के रनों का शतक 23वें ओवर में पूरा हुआ. ईश्वरन ने अगले ओवर में जैक की गेंद पर दो रन के साथ 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

करुण नायर (15) ने भी जैक पर दो चौके मारे जबकि फरहान अहमद की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए लेकिन फिर वोक्स की गेंद पर टॉम हेन्स को कैच दे बैठे.

वोक्स ने इसके बाद ईश्वरन को बेन मैकिनी के हाथों कैच कराके भारत ए को चौथा झटका दिया. इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 192 रन से की और सुबह के सत्र में एक समय सिर्फ 10 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए.

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (56 रन पर दो विकेट) और तुषार देशपांडे (62 रन पर दो विकेट) ने खलील का अच्छा साथ निभाते हुए दो-दो विकेट चटकाए.

सुबह के सत्र में जोर्डन कॉक्स (45) और कप्तान जेम्स रेव (10) ने मेजबान टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। कॉक्स ने शारदुल ठाकुर पर चौका जड़ा लेकिन खलील ने दिन के पांचवें और पारी के 51वें ओवर में उन्हें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराके अर्धशतक से वंचित किया.

खलील ने 55वें ओवर में कप्तान रेव को करुण नायर के हाथों कैच कराया और फिर अगली गेंद पर यॉर्कर पर जॉर्ज हिल (00) को बोल्ड किया. खलील ने अगले ओवर में क्रिस वोक्स (05) को विकेट के पीछे कैच कराके इंग्लैंड लॉयन्स के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी.

फरहान अहमद (24)और मैक्स होल्डन (07) ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की और विकेटों के पतन पर विराम लगाया. देशपांडे ने इसके बाद गेंदबाजी में वापसी की और होल्डन उनकी तेजी से अंदर आती गेंद को विकेटों पर खेल गए.

फरहान और जोश टंग (नाबाद 36) ने हालांकि इसके बाद लंच तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए. लंच के बाद नितीश कुमार रेड्डी ने फरहान को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। फरहान ने 87 गेंद का सामना करते हुए दो चौके मारे.

टंग और अपना दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे 19 साल के एडी जैक (16) ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया. दोनों ने 10वें विकेट के लिए 48 रन की बहुमूल्य साझेदारी की.

कंबोज ने जैक को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। टंग ने 61 गेंद की अपनी नाबाद पारी में तीन चौके मारे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
ब्रायन लारा को भेजा गया था पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, कर दिया था रिजेक्ट; फिर कभी नहीं खेल पाए आईपीएल
ब्रायन लारा को भेजा गया था पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, कर दिया था रिजेक्ट; फिर कभी नहीं खेल पाए आईपीएल
IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया चैंपियन का नाम
IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया चैंपियन का नाम
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget