एक्सप्लोरर

IND vs SA: दूसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रोहित-राहुल ने बाबर-रिजवान को पछाड़ा

भारत ने दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया. वहीं, इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बड़े निजी और टीम रिकार्ड्स बनाए.

IND vs SA 2nd T20 2022: भारतीय टीम ने दूसरे T20 मैच में साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा था. इस मैच में कई नए रिकार्ड्स बने. भारतीय टीम का इस फॉर्मेट में यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. T20 फॉर्मेट में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में 5 विकेट पर 260 रन बनाए थे, जो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया सर्वाधिक स्कोर है. इसके अलावा साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने 244 रनों का स्कोर बनाया था, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं, भारत ने आज के मैच में 237 रन बनाए, यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर है.

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पाकिस्तानी जोड़ी को पछाड़ा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों का पार्टनरशिप हुई. दरअसल, यह 15वीं बार था, जब दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई हो. इस मामले में भारतीय जोड़ी ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने 14 बार 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की है. वहीं, इस मामले में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और केविन ओ'ब्रायन की जोड़ी तीसरे नंबर पर है.

रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम रिकार्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े. वहीं, रोहित शर्मा और केएल राहुल T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई. दोनों भारतीय बल्लेबाज अब तक 36 पारियों में 1809 रन की साझेदारी कर चुके हैं. इस मामले में रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन से आगे निकल गई है. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 52 पारियों में 1743 रन बानए हैं.

भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े 38 बाउंड्री

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 38 बाउंड्री जड़े, यह इस फॉर्मेट में भारतीय टीम द्वारा दूसरी सबसे ज्यादा बाउंड्री है. इससे पहले साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने 42 चौके-छक्के जड़े थे. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 25 चौके लगाए, जो इंटरनेशनल T20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक है.

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी

इस मैच में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच 42 गेंदों पर 102 रनों की साझेदारी हुई. यह इस फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज शतकीय साझेदारी है. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल और महेन्द्र सिंह धोनी ने 49 गेंदों पर 107 रनों की पार्टनरशिप की थी.

400 T20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

वहीं, भारतीय कप्तान लीग 400 T20 मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, इसमें इंटरनेशनल मैचों के अलावा लीग मैच भी शामिल है. दरअसल, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 191, भारत के लिए 141, डेक्कन चार्जर्स के लिए 47 मैच खेले हैं. इसके अलावा भारतीय कप्तान ने मुंबई के लिए 17 जबकि इंडियंस और इंडिया-ए के लिए 2-2 मैच खेले हैं.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA ODI Squad: उमरान से लेकर सरफराज़ तक, इन खिलाड़ियों के हाथ लगी निराशा; टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दिया 210 का लक्ष्य, डेविड मलान और हैरी ब्रूक की शतकीय साझेदारी ने पलटा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget