एक्सप्लोरर

INDW vs ENGW 2022: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की ताबड़तोड़ पारी, इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 334 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 334 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 111 गेंदों पर नाबाद 143 रनों की शानदार पारी खेली.

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच सेंट लॉवरेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 333 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड को सीरीज बराबर करने के लिए 334 रन बनाने होंगे. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. हरमनप्रीत कौर ने 111 गेंदों पर नाबाद 143 रनों की पारी खेली. भारतीय कप्तान ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान 18 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, दीप्ति शर्मा 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहीं.

कप्तान हरमनप्रीत कौर की ताबड़तोड़ पारी

हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. ओपनर शेफाली वर्मा महज 8 रन बनाकर पवैलियव लौट गई. वहीं, पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना 51 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुई. जबकि यास्तिका भाटिया ने 34 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया. हरलीन देओल ने 72 गेंदों पर 58 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 2 छ्क्के जड़े. भारतीय टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए. इस तरह भारतीय टीम ने दूसरे मैच में इंग्लैंड के सामने 50 ओवर में जीत के लिए 334 रनों का लक्ष्य रखा है.

इंग्लैंड के सामने मैच जीतने के लिए 334 रनों का लक्ष्य

वहीं, इंग्लैंड की बात करें तो लॉरेन बेल, केट क्रॉस, फ्रेय कैम्प, कार्लोस डीन और सोफी एकलेस्टोन को 1-1 कामयाबी मिली. दरअसल, भारतीय महिला टीम एक वक्त 99 रनों पर अपने 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल ने शानदार पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाल लिया. गौरतलब है कि पहले वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराया था. अब दूसरे मैच में मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 334 रनों का लक्ष्य है. हालांकि, अब यह देखना मजेदार होगा कि इंग्लैंड 333 रनों के जवाब में किस तरह बल्लेबाजी करती है.

ये भी पढ़ें-

Ravi Bishnoi: पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- रवि बिश्नोई में तीनों फॉर्मेट खेलने की काबिलियत, लेकिन...

IND vs AUS 2022: भारत की हार पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- रोहित शर्मा के लिए दुख महसूस कर सकता हूं, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...कमरे के बाहर बंदूक लिए तैनात रहते थे…' पाकिस्तान का जिक्र कर क्या बोल गए बांग्लादेश के कप्तान, भारत पर भी दिया बयान
'...कमरे के बाहर बंदूक लिए तैनात रहते थे…' पाकिस्तान का जिक्र कर क्या बोल गए बांग्लादेश के कप्तान, भारत पर भी दिया बयान
Arjun Tendulkar: 5 छक्के, 4 चौके और 66 रन… अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड धमाका, गेंद और बल्ले दोनों से मचाया तहलका
Arjun Tendulkar: 5 छक्के, 4 चौके और 66 रन… अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड धमाका, गेंद और बल्ले दोनों से मचाया तहलका
जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड
जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड
IND-A VS SL-A 2026: 'गेंदबाज़ों के छूटेंगे छक्के', आज श्रीलंका ए के खिलाफ मैदान में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे कोहराम
'गेंदबाज़ों के छूटेंगे छक्के', आज श्रीलंका ए के खिलाफ मैदान में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे कोहराम

वीडियोज

Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: पीक पर पहुंचा मॉनसून, दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख
पीक पर पहुंचा मॉनसून, दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख
UP Weather: यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
अमेरिका ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का क्रिप्टो फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
US ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड
जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
'यूसुफ पठान सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे कर सकते हैं?' हाई कोर्ट ने TMC सांसद को लगाई लताड़
'यूसुफ पठान सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे कर सकते हैं?' हाई कोर्ट ने TMC सांसद को लगाई लताड़
PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?
PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?
अब Nissan Gravite को खरीदना हो गया पहले से महंगा, जानिए किस वेरिएंट में हुई कितनी बढ़ोतरी?
अब Nissan Gravite को खरीदना हो गया पहले से महंगा, जानिए किस वेरिएंट में हुई कितनी बढ़ोतरी?
Embed widget