एक्सप्लोरर

'बच्चे आराम से...', IPL में नवीन उल हक से लड़ाई के बाद इस पाक ऑलराउंडर ने विराट कोहली को किया था मैसेज, इमाम उल हक का खुलासा

Virat Naveen Fight: पाकिस्तान के एक खिलाड़ी सलमान अली आगा ने विराट कोहली को नवीन उल हक से हुई लड़ाई के बाद एक मैसेज किया था, जिसका खुलासा

Virat vs Naveen: आईपीएल में विराट कोहली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच में एक लड़ाई थी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए इस मैच में खेल के अलावा भी काफी कुछ देखने को मिला था. आईपीएल 2023 के दौरान हुए उस मैच में विराट और नवीन के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली थी. उस मैच के बाद पाकिस्तान के एक ऑलराउंडर ने विराट कोहली के मैसेज किया था, जिसका खुलासा हाल ही में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक ने किया है.

सलमान ने विराट को क्या मैसेज किया

इमाम उल हक ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि, आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच में एक बड़ी लड़ाई हो गई थी, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. उस लड़ाई के बाद सलमान अली आगा ने विराट कोहली को मैसेज किया था, और कहा था कि 'बच्चे ईजी होजा, क्या हो गया'. इस घटना का जिक्र करते हुए इमाम उल हक और वहां मौजूद पॉडकास्टर भी हंसने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

अगर आप सलमान और विराट कोहली के करियर की तुलना करेंगे तो आपको भी हंसी आने लगेगी. पाकिस्तान के ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने अभी तक अपने करियर में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 47.71 की औसत से कुल 668 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे फॉर्मेट के कुल 21 मैचों में 40.58 की औसत से कुल 487 रन बनाए हैं. टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक हैं, वहीं वनडे में सिर्फ 4 अर्धशतक ही बना पाए हैं.

वहीं, विराट कोहली के करियर की बात करें तो उन्होंने 111 टेस्ट मैचों में 49.29 की औसत से 8676 रन बनाए हैं, जिनमें 29 शतक, और 29 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, वनडे फॉर्मेट में उन्होंने कुल 292 मैच खेले हैं, और 58.67 की औसत से 13,848 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 50 शतक और 72 बार अर्धशतक बनाया है. इन दोनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड देखकर आप समझ ही गए होंगे कि क्यों इमाम अपने साथी खिलाड़ी सलमान के मैसेज पर हंस रहे थे.

खत्म हो गई विराट और नवीन की फाइट

बहरहाल, विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई भी हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान खत्म हो गई थी. वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान का मैच दिल्ली में खेला गया था. उस मैच के दौरान विराट और नवीन को साथ में हंसते, गले मिलाते और बात करते हुए देखा गया, और फिर विराट ने भी वहां मौजूद पब्लिक से नवीन उल हक के लिए चियर करने को कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Finn Allen Century: 33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक; दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक
SA vs NZ Semi-Final Highlights: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget