एक्सप्लोरर

WTC Final 2025: अगर ड्रा रहा SA vs AUS वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन फाइनल, किसे मिलेगा खिताब और प्राइज मनी

ICC World Test Championship Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला जाएगा, पांचों दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी. जानिए अगर मैच ड्रा रहा तो कौन सा नियम लागू होगा.

ICC WTC Final 2025: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच (SA vs AUS WTC Final) खेला जाएगा. मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. 11 से 15 जून के बीच होने वाले इस मैच में बारिश की संभावना है. तो अगर ये मैच ड्रा रहा तो विजेता कौन होगा? कौन सा नियम लागू होगा और रिजर्व डे का क्या नियम है? आइए जानते हैं.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ये तीसरा फाइनल है. इसके पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था. दूसरे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. इस बार भारत फाइनल में नहीं पहुंच सकी.

तेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेगी. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है, वह चाहेगी कि अपना दूसरा खिताब जीते. आपको बता दें कि इस खिताबी भिड़ंत के लिए एक दिन का रिजर्व डे भी है.

SA vs AUS WTC Final 2025 Schedule

  • तारीख- 11 से 15 जून
  • रिजर्व डे- 16 जून
  • समय- भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से
  • वेन्यू- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

डब्ल्यूटीसी फाइनल में एक दिन का रिजर्व डे है, जो बारिश के कारण मैच बाधित होने या कम रौशनी के कारण जल्दी मैच खत्म होने की भरपाई के लिए तय किया गया है. अगर मैच ड्रा हो जाता है तो कौन सा नियम लागू होता है? आइए जानें.

WTC 2025 फाइनल में बारिश आई तो कौन बनेगा विनर?

डब्ल्यूटीसी 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका पहले और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया रही थी. लेकिन अगर फाइनल ड्रा रहता है तो इसके आधार पर विजेता घोषित नहीं होता. नियम 16.3.3 के तहत अगर फाइनल ड्रा रहता है तो दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. और मिलने वाली प्राइज मनी दोनों टीमों में बराबर बांटी जाएगी.

डब्ल्यूटीसी विनर 2025 प्राइज मनी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने वाली टीम को 3,600,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. ये भारतीय मुद्रा में करीब 30 करोड़ रुपये होंगे. रनर-अप, यानी हारने वाली टीम को 18 करोड़ रुपये के करीब मिलेंगे.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम रिपोर्ट

लंदन में 11 जून से पहले और बाद में भी बारिश की संभावना है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार शहर में 11 से 15 जून के बीच बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है. यहां अच्छी बाउंस और स्विंग मिलती है. पहली पारी में यहां का एवरेज स्कोर 310 का है. जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यहां बल्लेबाजों के लिए और चुनौती हो जाएगी. इस मैच में वो टीम जीतेगी, जिसकी गेंदबाजी अधिक अच्छी होगी. यहां अभी तक 147 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 53 बार और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 43 बार जीती है. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget