एक्सप्लोरर

कई सालों की मेहनत से भारतीय टीम की ताकत बनी है तेज गेंदबाज: मोहम्मद शमी

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 2015 में विश्व कप के बाद अगले विश्व कप के लिए भारतीय टीम जब इंग्लैंड के लिए रवाना होगी तो उसके बल्लेबाजों से ज्यादा चर्चा उसके गेंदबाजों की होगी.

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 2015 में विश्व कप के बाद अगले विश्व कप के लिए भारतीय टीम जब इंग्लैंड के लिए रवाना होगी तो उसके बल्लेबाजों से ज्यादा चर्चा उसके गेंदबाजों की होगी. यह बदलाव एक रात में नहीं हुआ है. इसमें कई साल लगे हैं और कड़ी मेहनत के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाजों का पूल तैयार किया है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास अगर जसप्रीत बुमराह के रूप में डेथ ओवरों में विशेषज्ञ गेंदबाज है तो वहीं मोहम्मद शमी के रूप में ऐसा गेंदबाज भी है जो स्विंग के दम पर बल्लेबाजों को पैर भी नहीं हिलाने देता. इसमें हमें भुवनेश्वर कुमार को नहीं भूलना चाहिए जो शमी की तरह ही स्विंग के उस्ताद हैं. वनडे टीम के लिए कोहली इससे अच्छे तेज गेंदबाजी आक्रमण की कल्पना भी नहीं कर सकते थे.

शमी ने इंटरव्यू में कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि विश्व कप में टीम की गेंदबाजी उसकी ताकत के रूप में जानी जा रही है. भारत में अभी तक बल्लेबाजों का राज हुआ करता था, लेकिन शमी को गर्व है कि इस टीम के पास भारत का अभी तक का सबसे अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है.

शमी ने कहा, "बीते 20-30 साल में, अगर आप भारतीय क्रिकेट का इतिहास देखेंगे तो हमेशा बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. आप इसके लिए गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकते क्योंकि जो विकेट बनाई जाती थीं वो गेंदबाजों की मददगार नहीं होती थी. पिछले पांच-सात साल में चीजें बदलनी शुरू हुई हैं. ईमानदारी से कहूं तो इसमें एक प्रक्रिया का पालन हुआ है. यह एक रात में नहीं हुआ है. हम एक ईकाई के तौर पर काम कर रहे हैं और इससे मदद मिल रही है."

उन्होंने कहा, "अच्छी बात यह है कि वैराएटी के अलावा हमारे गेंदबाजों के पास तेजी भी है. कौशल और पेस का एक साथ होना हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण की विशेष पहचान है. यह एक सपने के सच होने जैसा है. मुझे इस बात पर गर्व होता है कि लोगबाग आज के दौर में हमारे तेज गेंदबाजों की बात करते हैं. यह चीज ज्यादा सुनी नहीं जाती थी, लेकिन अब यह हमारी ताकत है."

तेज गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चिंता चोट होती है क्योंकि गेंदबाजों को चोटें जल्दी लगती हैं. हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर काफी चर्चा हुई थी.

शमी ने कहा कि वह आईपीएल के दौरान राष्ट्रीय टीम के फीजियो पेट्रिक फरहात से लगातार संपर्क में थे.

उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा बदलाव करने में विश्वास नहीं रखता और न ही मैं ज्यादा या कम काम करता हूं. मैं लगातार फिजियों के संपर्क में था और जो भी महसूस कर रहा था उन्हें ईमानदारी से बता रहा था. किसी भी टीम को एक खिलाड़ी के कारण भुगतना नहीं चाहिए. इसलिए मुझे लगता है कि आपके लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर के साथ पारदर्शिता रखें ताकि उन्हें पता रहे कि आपका शरीर किस तरह से काम कर रहा है."

शमी को कुछ दिन पहले तक टेस्ट गेंदबाज के रूप में देखा जाता था लेकिन हाल ही में उन्होंने वनडे में भी अच्छा किया है.

इस पर शमी ने कहा, "मैं काफी दिनों से सीमित ओवरों की क्रिकेट खेल रहा हूं लेकिन हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज से मुझे आत्मविश्वास मिला. मैंने इसे आईपीएल में भी जारी रखा."

उन्होंने कहा, "मैं अपने मौके का इंतजार कर रहा था क्योंकि मेरा सफेद गेंद से रिकॉर्ड अच्छा है. मैं दो साल से इंतजार कर रहा था और मेरे दिमाग में यही था कि मुझे जब भी मौका मिलेगा तो मुझे उसे किस तरह से भुनाना है. मैं दिखाना चाहता था कि मैं क्या कर सकता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget